नींद में झटके किस कमी की वजह से लगते हैं? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Neend Mein Jhatke Lagna: कुछ लोगों को सोते हुए झटके लगते हैं. इसके पीछे की वजह सोते वक्त बुरा सपना देखना भी हो सकता है, लेकिन इसे बार-बार नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह शरीर में होने वाली कमी की ओर इशारा करता है.

Sleep Jerk Reasons: सोते समय अचानक शरीर में झटका लगना आम बात है. कई लोग ऐसा होने की वजह सोते वक्त आए सपने को मानते हैं, लेकिन मेडिकल भाषा में इसे स्लीप जर्क कहा जाता है. नींद में ऐसा होना कुछ लोगों के लिए आम हो सकता है, लेकिन बार-बार ऐसा होना शरीर में किसी कमी या लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि नींद में झटके क्यों आते हैं और इसके पीछे कौन-सी कमियां जिम्मेदार हो सकती हैं.
नींद में झटके क्या होते हैं?
2 / 6जब आप नींद में जाने ही वाले होते हैं और अचानक शरीर हिल जाता है या गिरने जैसा महसूस होता है तो इसे हाइपनिक जर्क कहा जाता है. यह सामान्य भी हो सकता है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
मैग्नीशियम की कमी
3 / 6मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करता है. इसकी कमी होने पर मांसपेशियां ठीक से शांत नहीं हो पाती हैं और झटके लग सकते हैं या मसल क्रैम्प आते हैं.
कैल्शियम की कमी
4 / 6कैल्शियम हड्डियों के साथ-साथ नर्व सिस्टम के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से नर्व सिग्नल्स में गड़बड़ी हो सकती है, जिससे सोते समय झटके आते हैं.
ज्यादा सोचना और एंग्जायटी होना
5 / 6दिनभर का स्ट्रेस रात में भी दिमाग को शांत नहीं होने देता. इससे शरीर पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता और झटके महसूस होते हैं. इसलिए सोते वक्त खुद को शांत रखें.
नींद की कमी होना
6 / 6अगर आप देर रात तक जागते हैं या आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर का स्लीप साइकिल बिगड़ जाता है. इससे सोते समय झटके आ सकते हैं. हालांकि। कई बार बुरे सपने की वजह से ऐसा हो सकता है.



















