नींद में दांत पीसने का क्या मतलब है? आपका शरीर दे रहा है ये 5 चेतावनी

Teeth Grinding Reasons: अक्सर कई लोग नींद में अपने दांत पीसने लगते हैं, लेकिन यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर का एक संकेत है कि कुछ गड़बड़ तो है. इसलिए सही समय पर इस समस्या पर ध्यान दें और बीमारी को कंट्रोल करें.

Teeth Grinding Reasons
1 / 6
Teeth Grinding Reasons

Neend Mein Dant Pisna: किसी के पास सोते वक्त अक्सर दांत पीसने की आवाज आती है. ऐसा होना ज्यादातर लोगों को नॉर्मल लगता है, जिस नजरअंदाज कर दिया जाता है. कई लोगों को खुद पता भी नहीं चलता कि वे नींद में दांत पीसते हैं, लेकिन सुबह उठने पर जबड़े में दर्द, सिर भारी लगना या दांतों में संवेदनशीलता महसूस होती है. यह आदत सिर्फ दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कुछ समस्याओं का संकेत भी हो सकती है. अगर आपको भी यह बीमारी है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कैल्शियम की कमी होना

कैल्शियम की कमी होना 2 / 6

ये कैल्शियम की कमी का भी संकेत हो सकता है. इसलिए शरीर की नियमित जांच करवाएं और सोने से पहले मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल ना करें.

विज्ञापन

तनाव और चिंता

तनाव और चिंता 3 / 6

दांत पीसने की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेस है. जब इंसान पूरे दिन की टेंशन को दबाकर रखते हैं तो शरीर रात में इसे इस तरह बाहर निकालता है जैसे- बेचैनी, नींद पूरी ना होना, चिड़चिड़ापन या दांत पीसना आदि.

नींद की खराब होना

नींद की खराब होना 4 / 6

अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या आप गहरी नींद में नहीं जा पाते तो Bruxism की समस्या बढ़ सकती है. ऐसा थकान, दिनभर नींद ना आने की वजह से भी हो सकता है.

विज्ञापन

दांतों की गलत बनावट होना

दांतों की गलत बनावट होना 5 / 6

दांतों का सही तरीके से ना मिलना भी दांत पीसने की वजह बन सकता है. इससे जबड़े पर दबाव पड़ता है और आप नींद में दांत रगड़ते हैं.

पोषण की कमी

पोषण की कमी 6 / 6

कई बार शरीर में हो रही पोषण की कमी की वजह से भी ऐसा होता है. अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम या कैल्शियम की कमी है तो मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो दांत पीसने का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन