नींद पूरी न होने से कौन सी बीमारी होती है?

Less Sleep Causes Which Disease: क्या नींद की कमी से कोई बीमारी हो सकती है? यहां जानिए नींद की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं और क्यों नींद पूरी करना बेहद जरूरी होता है.

Neend ki kami se bimari
1 / 7
Neend ki kami se bimari

Neend Ki Kami Se Konsi Bimari Hoti Hai: रात में देर से सोकर सुबह जल्दी उठने पर व्यक्ति की नींद पूरी नहीं होती है. कई बार रातभर फोन चलाते रहने से या पढ़ने और किसी से बात करने से नींद समय से नहीं आती है. ऐसे में यह नींद की कमी (Sleep Deprivation) एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकती है. यहां जानिए नींद पूरी ना होने पर यानी रोजाना 6 से 7 घंटे से कम नींद लेने पर कौन सी बीमारियां आपको घेर सकती हैं.

विज्ञापन

ह्रदय रोग हो सकता है

ह्रदय रोग हो सकता है 2 / 7

नींद की कमी होने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता रक्त धमनियों में सूजन आ सकती है. इससे हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है.

विज्ञापन

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 3 / 7

नींद की कमी होने पर शरीर के इंसुलिन पर असर पड़ता है. इससे शरीर की इंसुलिन को प्रोसेस करने की क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड शुगर बढ़ना शुरू हो जाता है.

हो सकता है मोटापा

हो सकता है मोटापा 4 / 7

नींद की कमी से मोटापा बढ़ सकता है. जो लोग मोटापा कम करने के लिए डाइट कर रहे हैं या जिम जाते हैं लेकिन नींद पूरी नहीं करते उनका वजन कम होने का नाम नहीं लेता है.

विज्ञापन

डिप्रेशन और एंजाइटी की दिक्कत

डिप्रेशन और एंजाइटी की दिक्कत 5 / 7

नींद की कमी से व्यक्ति को डिप्रेशन या एंजाइटी जैसे मानसिक रोग घेर सकते हैं. इसके अलावा नींद की कमी तनाव को बढ़ाने का काम करती है.

इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है

इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है 6 / 7

व्यक्ति पूरी नींद लेता है तो इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहता है और शरीर रोगों से खुद बचा लेता है. वहीं, नींद की कमी हो जाने पर इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है और व्यक्ति बीमार हो जाता है.

विज्ञापन

बिगड़ जाता है हार्मोनल संतुलन

बिगड़ जाता है हार्मोनल संतुलन 7 / 7

महिलाओं में नींद की कमी के कारण हार्मोनल संतुलन बिगड़ने लगता है. वहीं, पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर इसका असर पड़ सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन