कौन सी दालें कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं? यहां जानिए Cholesterol कम करने के लिए सबसे अच्छी दाल कौन सी हैं?
Which Dal Is Good For Cholesterol: गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी दाल खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. इन दालों को आप कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल करने वाली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

Which Pulses Are Good For Cholesterol: कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो इसे गंदा कॉलेस्ट्रोल कहा जाता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल या कहें हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. इससे रक्त धमनियों में प्लाक जमने लगता है जिससे ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं होता और शरीर के अलग-अलग अंगों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में खानपान को बेहतर करके गंदे कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को कम किया जा सकता है. यहां कॉलेस्ट्रोल कम करने वाली कुछ दालों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये दालें.
लाल मसूर की दाल
2 / 7गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए लाल मसूर की दाल खाई जा सकती है. इस दाल में हाई सोल्यूबल फाइबर होता है जो शरीर से गंदे कॉलेस्ट्रोल को निकालकर बाहर करता है.
हरी मूंग की दाल
3 / 7कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए हरी मूंग की दाल प्रभावी होती है. इस दाल में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सोल्यूबल फाइबर गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं और प्लाक को जमने से रोकते हैं.
काली उड़द की दाल
4 / 7काली उड़द की दाल ना सिर्फ गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करती है बल्कि इस दाल से अच्छा कॉलेस्ट्रोल यानी HDL बढ़ने में भी मदद मिलती है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पौटेशियम दिल की सेहत को भी अच्छा रखते हैं.
चने की दाल
5 / 7कॉलेस्ट्रोल को मैनेज करने में कमाल की साबित होती है चने की दाल. इस दाल में सोल्यूबल फाइबर होता है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है. इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है.
छोले
6 / 7गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए छोले भी खाए जा सकते हैं. छोले खाने पर शरीर को फाइबर और प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी मिल जाता है. यह वजन कम करने के लिए भी अच्छा होता है.
राजमा
7 / 7फाइबर से भरपूर होने के चलते राजमा खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है. राजमा में पौटेशियम भी होता है जिससे यह ब्लड प्रेशर कम करने में भी असरदार होता है. ऐसे में हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए राजमा खाया जा सकता है.



















