ज्यादा नींद आना कौन सी बीमारी का संकेत है?

Kis Bimari Me Zyada Neend Aati Hai: हर समय नींद आना किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस बीमारी में हर समय नींद आने लगती है.

Zyada neend aana bimari
1 / 7
Zyada neend aana bimari

Feeling Sleepy All The Time: आमतौर पर व्यक्ति 8 से 10 घंटे सोता है. लेकिन, हर समय नींद आना किसी समस्या का कारण हो सकता है. हर समय नींद आने को मेडिकल भाषा में हाइपरसोमनिया कहा जाता है. यह स्थिति किसी शारीरिक या मानसिक समस्या के चलते हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए हर समय नींद आना किस बीमारी का संकेत हो सकता है. समय रहते समस्या की जड़ तक जाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

थाइराइड का संकेत

थाइराइड का संकेत 2 / 7

हर समय नींद आने की वजह थाइराइड ग्लैंड का कम सक्रिय होना हो सकता है. इससे मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और हर वक्त सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

डायबिटीज का संकेत

डायबिटीज का संकेत 3 / 7

नींद आते रहना डायबिटीज का संकेत हो सकता है. ब्लड शुगर लेवल्स में उतार-चढ़ाव होने पर शरीर की उर्जा कम हो जाती है. इससे जरूरत से ज्यादा नींद आने लगती है.

खून की कमी होने का संकेत

खून की कमी होने का संकेत 4 / 7

ज्यादा नींद आना खून की कमी का संकेत हो सकता है. शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने से ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है. इससे जल्दी थकान होने लगती है और नींद आती है.

विज्ञापन

स्लीप डिसोर्डर का संकेत

स्लीप डिसोर्डर का संकेत 5 / 7

किसी स्लीप डिसोर्डर के कारण जरूरत से ज्यादा नींद आ सकती है. स्लीप एपनिया में रात के समय व्यक्ति को नींद नहीं आती तो दिनभर नींद आती रहती है. वहीं, नार्कोलेप्सी में व्यक्ति को कहीं भी और कभी भी नींद आने लगती है.

डिप्रेशन का संकेत

डिप्रेशन का संकेत 6 / 7

हर समय नींद आना डिप्रेशन का संकेत हो सकता है. इसमें व्यक्ति हर समय उदासी महसूस करता है और उसे हर समय बिस्तर पर सोए रहना ही अच्छा लगता है.

विज्ञापन

विटामिन की कमी का संकेत

विटामिन की कमी का संकेत 7 / 7

शरीर में विटामिन डी और विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर हर समय नींद आती है. ये दोनों ही विटामिन न्यूरोलॉजिकल दिक्कतों का कारण बनते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन