आखिर 12 देशों को ही क्यों किया गया हंता वायरस के लिए अलर्ट? WHO ने बढ़ा दी चिंता

Hantavirus Early Symptoms: हंता वायरस बहुत ही तेजी से दुनिया में फैल रहा है. इसके लेकर चिंता बढ़ गई है और WHO ने सिर्फ 12 देशों में अलर्ट जारी कर दिया है. इसका मकसद लोगों को जागरूक करना और संक्रमण को फैलने से रोकता है. अगर आपको तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.

hantavirus symptoms and causes
1 / 7
क्या है हंता वायरस? Image Credit- News24

Hantavirus Kya Hai: कोरोना वायरस के बाद हंता वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. यह बहुत ही तेजी से फैलने वाला वायरस है, जिसे लेकर कई देशों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कुछ देशों को विशेष निगरानी रखने की सलाह दी है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर हंता वायरस क्या है, यह कैसे फैलता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? इसके लेकर सिर्फ 12 देशों में ही अलर्ट क्यों जारी किया है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या है हंता वायरस?

क्या है हंता वायरस?2 / 7

हंता वायरस एक तरह का वायरस है जो चूहों से इंसानों में फैल रहा है. यह वायरस संक्रमित जानवरों की लार, पेशाब या मल के संपर्क में आने से शरीर में प्रवेश कर सकता है. यह वायरस गंदगी वाली जगहों पर ज्यादा फैल सकता है. इसलिए WHO ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

12 देशों को ही अलर्ट क्यों?

12 देशों को ही अलर्ट क्यों?3 / 7

WHO और स्वास्थ्य एजेंसियां उन देशों पर ज्यादा नजर रख रही हैं जहां पर चूहों की संख्या ज्यादा है और साफ-सफाई की समस्या बनी रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले भी हंता वायरस के मामले सामने आ चुके हैं.

12 देशों में कौन-कौन है शामिल?

12 देशों में कौन-कौन है शामिल? 4 / 7

इन 12 देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं. WHO ने यात्रियों के संपर्क में आए लोगों को चेतावनी दी है.

विज्ञापन

कैसे फैलता है हंता वायरस?

कैसे फैलता है हंता वायरस?5 / 7

यह वायरस आमतौर पर इंसान से इंसान में नहीं फैलता. संक्रमण होने की संभावना तब बढ़ती है जब कोई व्यक्ति संक्रमित चूहों के मल या पेशाब के संपर्क में आ जाए. कई बार बीमार जानवर को प्यार करने से भी परेशानी पैदा हो सकती है.

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण6 / 7

हंता वायरस के लक्षण शुरुआत में सामान्य वायरल फीवर जैसे लग सकते हैं. यही वजह है कि लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. इसके शुरुआती संकेतों में शामिल हो सकते हैं, जिसमें तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसी चीजें शामिल हैं.

विज्ञापन

कितना खतरनाक हो सकता है ये वायरस?

कितना खतरनाक हो सकता है ये वायरस?7 / 7

अगर समय पर इलाज न मिले तो हंता वायरस गंभीर रूप ले सकता है. कुछ मामलों में यह फेफड़ों और किडनी को प्रभावित कर सकता है. इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन