रोज सुबह खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है?

Ginger On Empty Stomach: क्या आप जानते हैं रोजाना खाली पेट अदरक खाने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभाव पड़ता है. यहां जानिए रोज सुबह खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है.

Khali Pet Adrak Khane Ke Fayde
1 / 7
Khali Pet Adrak Khane Ke Fayde

Ginger On Empty Stomach Benefits: अदरक को अक्सर ही लोग चाय या सब्जी पकाने में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, अदरक के फायदे जुकाम ठीक करने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि रोजाना खाली पेट अदरक (Khali Pet Adrak) खाया जाए तो इससे शरीर की कायापलट हो सकती है. अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुणों के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. ऐसे में यहां जानिए अगर आप रोज सुबह खाली पेट अदरक का छोटा टुकड़ा खाएंगे तो क्या होगा.

विज्ञापन

पाचन अच्छा होने लगता है

पाचन अच्छा होने लगता है 2 / 7

अदरक को रोजाना खाली पेट खाया जाए तो इससे पाचन अच्छा होने लगता है और पेट फूलने या एसिडिटी होने जैसी दिक्कतें कम होने लगती हैं.

विज्ञापन

वजन घटाने में असरदार

वजन घटाने में असरदार 3 / 7

अदरक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है. अदरक के गुण शरीर का फैट बर्न करने में असरदार होते हैं.

जी मिचलाना कम होता है

जी मिचलाना कम होता है 4 / 7

सुबह उठते ही बहुत से लोगों को मॉर्निंग सिकनेस होने लगती है. मॉर्निंग सिकनेस के कारण जी मिचलाने लगता है और उल्टी जैसा महसूस होता है. ऐसे में अदरक खा लिया जाए तो जी मिचलाने की दिक्कत कम होती है और उल्टी नहीं आती.

विज्ञापन

मजबूत होती है इम्यूनिटी

मजबूत होती है इम्यूनिटी 5 / 7

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी अदरक का सेवन किया जा सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण इंफेक्शंस से लड़ते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर पर फ्री रेडिकल्स के कारण पड़ने वाले स्ट्रेस को कम करते हैं.

दर्द से राहत

दर्द से राहत 6 / 7

अदरक का सेवन करने पर दर्द से राहत मिलती है. जिन लोगों को अक्सर ही जोड़ों में, मसल्स में या पेट में दर्द रहता है उनके लिए अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

ब्लड शुगर मैनेजमेंट

ब्लड  शुगर मैनेजमेंट 7 / 7

अदरक का सेवन करने पर ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद मिल सकती है. यह ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने में असर दिखाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन