गले में जलन क्यों होती है? यहां जानिए 5 खतरनाक बीमारी के संकेत
Gale Mein Jalan Kyu Hoti Hai: अगर कुछ मसालेदार खा लिया जाए तो गले में जलन हो तो यह नॉर्मल बात है, लेकिन अगर बिना कुछ खाए गले में जलन हो रही है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. ऐसा किसी बीमारी के चलते हो सकता है, जिसकी पहचान वक्त पर करना बहुत जरूरी है.

Throat Is Burning: गले में जलन अक्सर खाना खाने के बाद होती है, क्योंकि ऐसा गैस बनने की वजह से भी होता है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि गले में जलन होना बहुत ही सामान्य बात है. लेकिन अगर यह बार-बार हो या लंबे समय तक बनी रहे तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं. कई बार यह छोटी वजहों से होता है तो कभी यह किसी बड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है.
एसिड रिफ्लक्स होना
2 / 6जब पेट का एसिड ऊपर गले तक पहुंच जाता है, तो जलन महसूस होती है. इसे आम भाषा में एसिडिटी या खट्टी डकार भी कहा जाता है. खासकर रात में या खाने के बाद यह समस्या ज्यादा होती है.
ज्यादा मसालेदार या गर्म खाना
3 / 6बहुत ज्यादा तीखा, मसालेदार या गरम खाना खाने से गले में जलन हो सकती है. ऐसे फूड्स गले की परत को इरिटेट करते हैं, जिससे जलन महसूस होती है.
गले में इन्फेक्शन
4 / 6वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से भी गले में जलन हो सकती है. इसके साथ दर्द, सूजन और बोलने में परेशानी भी हो सकती है.
डिहाइड्रेशन होना
5 / 6शरीर में पानी की कमी होने पर गला सूख जाता है, जिससे जलन और खराश हो सकती है. गर्मियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.
धूम्रपान और प्रदूषण
6 / 6स्मोकिंग और हवा में मौजूद प्रदूषण गले को नुकसान पहुंचाते हैं. यह गले में जलन, खुजली और सूजन का कारण बन सकते हैं.



















