1 किडनी फेल होने पर क्या होता है? यहां जानिए खराब होने के 5 लक्षण

Single Kidney Failure Diseases: इंसान के शरीर में दो किडनी होती हैं और एक किडनी खराब होने पर भी वो जिंदा रह सकता है, लेकिन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. सही समय पर जांच और इलाज ही सबसे बड़ा बचाव है. 

Single Kidney Failure Diseases
1 / 7
1 किडनी फेल होने पर क्या होगा? Image Credit- Freepik

Ek Kidney Kharab Hone: किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है जो खून को साफ करने का काम करती है, लेकिन अगर इसमें कुछ भी दिक्कत होती है तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है. शरीर में पानी का संतुलन बनना खत्म हो जाता है और अगर एक किडनी खराब हो जाए तो दूसरी किडनी कुछ हद तक उसका काम संभाल लेती है. मगर एक वक्त के बाद इसपर भी असर पड़ने लगता है. इसलिए वक्त रहते ध्यान दें और इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान कर लें.

विज्ञापन

1 किडनी फेल होने पर क्या होगा?

1 किडनी फेल होने पर क्या होगा?  2 / 7

अगर एक किडनी फेल हो जाती है तो शरीर तुरंत काम करना बंद नहीं करता. दूसरी किडनी ज्यादा मेहनत करके शरीर को नॉर्मल बनाए रखने की कोशिश करती है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं जैसे कमजोरी, सूजन और ब्लड प्रेशर बढ़ना.

विज्ञापन

शरीर में सूजन पैदा होना

शरीर में सूजन पैदा होना  3 / 7

ऐसा होने पर शरीर में सूजन पैदा होने लगती है. अगर चेहरे, हाथों, पैरों और आंखों के आसपास सूजन आ रही है तो यह किडनी खराब होने का पहला संकेत हो सकता है.

थकान महसूस होना

थकान महसूस होना 4 / 7

अगर आपको बिना ज्यादा काम किए थकान हो रही है तो आपको दिखाने की जरूरत है. कई बार किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर में गंदगी जमा हो जाती है. इससे हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है.

विज्ञापन

भूख ना लगना

भूख ना लगना 5 / 7

किडनी खराब होने का लक्षण भूख कम लगना भी है. किडनी खराब होने पर पाचन पर असर पड़ता है, जिससे भूख कम लगती है और मतली या उल्टी की समस्या हो सकती है. इसलिए आपको यह नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सूखापन या खुजली होना

सूखापन या खुजली होना 6 / 7

बॉडी में टॉक्सिन बढ़ने से स्किन पर खुजली, ड्राईनेस और जलन जैसी समस्या हो सकती है. अगर आपको लगातार खुजली या सूखापन नजर आ रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

विज्ञापन

पेशाब में बदलाव होना

पेशाब में बदलाव होना 7 / 7

अगर आपके पेशाब में बदलाव हुआ है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. कई बार पेशाब कम आना, झागदार पेशाब या खून आना भी किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन