अपेंडिक्स के शुरुआती लक्षण क्या हैं? जानिए Appendix में कहां दर्द होता है

Appendix Symptoms: अपेंडिक्स का दर्द एकदम से होता है और असहनीय होने लगता है. लेकिन, अपेंडिसाइटिस होने के लक्षण कई दिन पहले से नजर आ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए अपेंडिक्स के क्या लक्षण होते हैं.

Appendix Symptoms
1 / 7
Appendix Symptoms

Appendix Ke Lakshan: अपेंडिक्स पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्थित एक छोटी पतली नली जैसी संरचना होती है. यह बड़ी आंत के शुरुआती हिस्से से जुड़ी होती है. अपेंडिक्स का आकार 2 से 4 इंच जितना लंबा होता है और छोटी उंगली या केंचुए जैसा दिखता है. अपेंडिक्स होने से मतलब है अपेंडिसाइटिस हो जाना. अपेंडिक्स के सूज जाने पर एपेंडिसाइटिस हो जाता है. यह सूजन सख्त मल या आंत का इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में अपेंडिसाइटिस होने के क्या लक्षण (Appendix Symptoms) हैं, जानिए यहां.

विज्ञापन

पेट में दर्द होना

पेट में दर्द होना 2 / 7

अपेंडिक्स के कारण पेट में दर्द होने लगता है. अपेंडिक्स का दर्द आमतौर पर नाभि के पास से होते हुए पेट के निचले दाहिने हिस्से में होने लगता है.

विज्ञापन

अपेंडिक्स का दर्द कब बढ़ता है

अपेंडिक्स का दर्द कब बढ़ता है 3 / 7

अपेंडिक्स का दर्द खांसने पर, छींकने पर, चलने या फिर गहरी सांस लेने पर भी बढ़ सकता है. अगर इस तरह दर्द महसूस हो तो समझ जाएं कि यह अपेंडिक्स का दर्द हो सकता है.

मतली होना और उल्टी आना

मतली होना और उल्टी आना 4 / 7

अपेंडिक्स का दर्द होने पर मतली होने लगती है और उल्टी आ सकती है. अगर दर्द के साथ ऐसा हो तो इसे कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

भूख ना लगना

भूख ना लगना 5 / 7

अपेंडिक्स होने पर भूख में कमी आ जाती है. हर समय पेट में हल्का दर्द महसूस होने से भूख महसूस नहीं होती और खाने की इच्छा मर जाती है.

हल्का बुखार

हल्का बुखार 6 / 7

अपेंडिक्स का एक लक्षण यह भी है कि शरीर में हल्का बुखार बना लगता है. जैसे-जैसे दर्द बढ़ता जाता है वैसे-वैसे ही बुखार भी बढ़ता है.

विज्ञापन

पेट में सूजन होना

पेट में सूजन होना 7 / 7

अपेंडिक्स के कारण पेट में सूजन आ सकती है. पेट के दाहिने हिस्से पर हाथ लगाने पर त्वचा संवेदनशील महसूस होती है और दर्द होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन