Jio-Airtel-Vi के धांसू प्लान्स, अब बिना रुके देखें IPL 2026 का हर मैच
IPL 2026 शुरू होने से पहले टेलीकॉम कंपनियों ने यूजर्स के लिए खास प्लान्स लॉन्च कर दिए हैं. कुछ प्लान्स में फ्री स्ट्रीमिंग, तो कुछ में भारी डेटा बेनिफिट मिल रहा है. अगर आप भी बिना रुकावट हर मैच देखना चाहते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

Indian Premier League 2026 की शुरुआत करीब है और क्रिकेट फैंस इस मेगा टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां कुछ दर्शक स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचेंगे, वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने स्मार्टफोन पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए हर मुकाबला एन्जॉय करेंगे. इसी ट्रेंड को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब ऐसे प्रीपेड प्लान पेश कर रही हैं जिनमें डेटा के साथ JioHotstar का एक्सेस भी शामिल किया जा रहा है.
Jio का 949 रुपये वाला प्लान
2 / 7Reliance Jio ने 949 रुपये की कीमत में एक दमदार प्लान पेश किया है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है. खास बात यह है कि 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिल सकता है.
फ्री स्ट्रीमिंग का एक्स्ट्रा फायदा
3 / 7इस प्लान के साथ लगभग 3 महीने तक फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है. वहीं जिन यूजर्स के पास पहले से कोई एक्टिव प्लान है, वे अलग से डेटा वाउचर लेकर भी लाइव मैच देखने का फायदा उठा सकते हैं.
Airtel का हाई डेटा प्लान
4 / 7Bharti Airtel ने ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए खास प्लान्स लॉन्च किए हैं. 449 रुपये वाला प्लान खास तौर पर हेवी यूजर्स के लिए है, जिसमें रोजाना 4GB डेटा ऑफर किया जाता है.
Airtel के अन्य ऑप्शन
5 / 7Airtel के 398 रुपये और 1029 रुपये वाले प्लान्स में भी अच्छा डेटा और स्ट्रीमिंग एक्सेस दिया जा रहा है. वहीं, जो यूजर्स पूरे साल बिना रुकावट मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए 3999 रुपये का सालाना प्लान भी उपलब्ध है.
Vi के बजट फ्रेंडली प्लान
6 / 7Vodafone Idea (Vi) ने भी किफायती प्लान्स पेश किए हैं जो खासतौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. इन प्लान्स में सीमित डेटा के साथ लाइव मैच देखने की सुविधा मिलती है, जिससे कम खर्च में भी IPL का आनंद लिया जा सकता है.
आसान और सस्ता स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस
7 / 7इन प्रीपेड प्लान्स की मदद से IPL 2026 का मजा लेना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही प्लान चुनकर बिना किसी रुकावट के हर मैच लाइव देख सकते हैं.



















