1,000 रुपये में पुराने लैपटॉप को बनाएं फास्ट! Jio ने लॉन्च की धांसू सर्विस, जान लीजिए प्लान

पुराना लैपटॉप स्लो हो गया है और नया खरीदने का मन नहीं है तो JioPC आपके पुराने लैपटॉप को क्लाउड कंप्यूटिंग की मदद से तेज बनाने का दावा करता है. यहां जानते हैं इस नई सर्विस की डिटेल्स.

JioPC service
1 / 7
Jio की नई सर्विस करेगी कमाल. (Image Credit- Jio)

अगर आपका पुराना लैपटॉप अब पहले की तरह तेज काम नहीं करता और बार-बार स्लो होने से परेशानी होती है, तो JioPC आपके काम आ सकता है. Jio ने ऐसी क्लाउड कंप्यूटिंग बेस्ड सर्विस पेश की है, जिसकी मदद से पुराने लैपटॉप पर भी बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव लिया जा सकता है.

विज्ञापन

पुराना लैपटॉप क्यों हो जाता है स्लो?

पुराना लैपटॉप क्यों हो जाता है स्लो?2 / 7

समय के साथ लैपटॉप की परफॉर्मेंस कम होने लगती है. कई बार पुराने हार्डवेयर की वजह से ऐप्स और दूसरे काम पहले की तुलना में धीमे चलने लगते हैं. JioPC इसी समस्या का समाधान देने का दावा करता है और पुराने लैपटॉप को तेज अनुभव देने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग का इस्तेमाल करता है.

विज्ञापन

ऐसे काम करता है JioPC

ऐसे काम करता है JioPC3 / 7

JioPC इस्तेमाल करने के लिए आपके पुराने लैपटॉप में एक ब्राउजर और इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है. इन दोनों की मदद से JioPC की क्लाउड-बेस्ड कंप्यूटिंग सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है. यानी लैपटॉप के पुराने हार्डवेयर पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय क्लाउड कंप्यूटिंग का सहारा मिलता है.

लैपटॉप नहीं है तो Jio सेटअप बॉक्स बनेगा PC

लैपटॉप नहीं है तो Jio सेटअप बॉक्स बनेगा PC4 / 7

अगर आपके पास लैपटॉप या कंप्यूटर नहीं है, लेकिन घर में Jio का सेटअप बॉक्स मौजूद है, तो इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है. कीबोर्ड और माउस को कनेक्ट करके Jio सेटअप बॉक्स को TV या मॉनिटर के साथ कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

JioPC इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी

JioPC इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी5 / 7

JioPC की सुविधा लेने के लिए एक्टिव सब्सक्रिप्शन प्लान होना जरूरी है. इसके बाद आप अपने पुराने और स्लो लैपटॉप पर इस क्लाउड-बेस्ड सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. JioPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजर्स को सर्विस आजमाने के लिए फ्री ट्रायल का विकल्प भी दिया जा रहा है.

1,000 में 8GB RAM, 500GB स्टोरेज

1,000 में 8GB RAM, 500GB स्टोरेज6 / 7

JioPC में यूजर्स को दो तरह के स्पेसिफिकेशन वाले प्लान मिलते हैं। बेसिक प्लान में 4 vCPU, 8GB RAM और 500GB स्टोरेज दिया जाता है. वहीं, दूसरे प्लान में 8 vCPU, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है. बेसिक सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 1,000 रुपये है, जबकि अल्ट्रा प्लान के लिए 1,200 रुपये देने होंगे.

विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए भी हो सकता है फायदेमंद

स्टूडेंट्स के लिए भी हो सकता है फायदेमंद7 / 7

JioPC की यह सर्विस खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो नया लैपटॉप खरीदने के बजाय अपने पुराने डिवाइस से ही काम चलाना चाहते हैं. स्टूडेंट्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं. JioPC की मदद से पुराने लैपटॉप पर नए डिवाइस जैसा कंप्यूटिंग अनुभव लेने की कोशिश की जा सकती है. (Images Credit- Jio)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन