बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म! Airtel का सालभर वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, जानें कितनी है कीमत और फायदा
बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा चाहते हैं और फोन का इस्तेमाल ज्यादातर कॉलिंग के लिए करते हैं, तो Airtel का ये वाला प्लान काम का हो सकता है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

365 दिन तक रिचार्ज की टेंशन खत्म
2 / 71,849 रुपये वाले Airtel प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी वैलिडिटी है. इसमें ग्राहकों को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद अगले पूरे साल तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Image Credit-Airtel)
पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग
3 / 7इस प्लान में कॉलिंग के लिए भी अलग से कोई टॉप-अप लेने की जरूरत नहीं है. Airtel पूरे 365 दिनों तक सभी लोकल और STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है. जो लोग फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से बातचीत के लिए करते हैं, उनके लिए यह सुविधा खास है. (Image Credit-Airtel)
3600 SMS भी मिलेंगे
4 / 7कॉलिंग के साथ Airtel इस सालाना प्लान में SMS का भी फायदा देता है. यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 3,600 फ्री SMS मिलते हैं. यानी जरूरी मैसेज भेजने के लिए अलग से SMS पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Image Credit-Airtel)
इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा
5 / 7यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है. 1,849 रुपये वाला Airtel रिचार्ज Voice और SMS कैटेगरी का प्लान है. इसलिए इसमें मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर आपको इंटरनेट चलाने के लिए डेटा चाहिए, तो इसके लिए अलग से डेटा पैक लेना होगा. (Image Credit-Airtel)
किसके लिए है यह प्लान?
6 / 7यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है जिन्हें मोबाइल में इंटरनेट की जरूरत कम पड़ती है और फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए किया जाता है. ऐसे ग्राहकों के लिए बार-बार मंथली रिचार्ज कराने के बजाय सालभर का प्लान लेना आसान विकल्प हो सकता है.
1,849 रुपये में सालभर की सुविधा
7 / 7Airtel के 1,849 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं. हालांकि इसमें डेटा की सुविधा नहीं है. इसलिए रिचार्ज लेने से पहले अपनी जरूरत जरूर देख लें कि आपको सिर्फ कॉलिंग-SMS चाहिए या मोबाइल इंटरनेट भी इस्तेमाल करना है. (Image Credit-Airtel)
