Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में इतना सस्ता मिलेगा iPhone 17! जानें डिस्काउंट की डिटेल्स
Flipkart Big Billion Days 2026 में iPhone 17 बंपर डिस्काउंट मिल सकता है. सेल में बैंक डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज ऑफर मिलकर डील को और सस्ता कर सकते हैं. जानिए कब शुरू होगी सेल और iPhone 17 पर कितनी बचत हो सकती है.

Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा. इस सेल में iPhone 17 पर मिलने वाली डील का काफी इंतजार है. फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत को लेकर अभी से बड़ा संकेत देना शुरू कर दिया है.
80 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत
2 / 7Flipkart की मोबाइल कैटेगरी में दिख रहे बैनर के मुताबिक सेल के दौरान iPhone 17 की कीमत करीब 80 हजार रुपये से नीचे जा सकता है. फिलहाल फोन की की कीमत लगभग 1 लाख रुपये हैं. हालांकि हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी फाइनल सेल प्राइस का खुलासा नहीं किया है. (Image Credit-Flipkart)
बैंक ऑफर से और कम हो सकती है कीमत
3 / 7iPhone 17 पर मिलने वाला डिस्काउंट सिर्फ सेल प्राइस तक सीमित नहीं रहेगा. Flipkart Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड स पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक एकस्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है. (Image Credit-Flipkart)
कब होगा ऑफर्स का खुलासा
4 / 7iPhone 17 पर मिलने वाली डील की पूरी जानकारी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. Flipkart की सेल माइक्रोसाइट के मुताबिक 26 सितंबर 2026 को iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आएगी. इसी दौरान दूसरी iPhone सीरीज की डील का भी खुलासा हो सकता है. (Image Credit-Flipkart)
इन iPhone मॉडल्स पर भी मिल सकता है ऑफर
5 / 7iPhone 17 के अलावा सेल में iPhone 15 और iPhone 16 पर भी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है. इसके साथ iPhone Air और iPhone 17 Pro सीरीज भी ऑफर लिस्ट में शामिल हो सकती है. यानी अलग बजट वाले ग्राहकों के पास कई मॉडल चुनने का मौका रहेगा. (Image Credit-Apple)
iPhone 17 में कैसी है स्क्रीन
6 / 7iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है. फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलता है. डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इसे पानी और धूल से बचाव के मामले में मजबूत बनाती है. (Image Credit-Apple)
कैसा है iPhone 17 का कैमरा
7 / 7फोटोग्राफी के लिए iPhone 17 में 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP Center Stage कैमरा मिलता है. Big Billion Days में इसकी कीमत कम होने पर यह फोन एक बार फिर ग्राहकों का ध्यान खींच सकता है. (Image Credit-Apple)