मोबाइल को एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? जानिए बैटरी बचाने का सही तरीका

आज स्मार्टफोन को बिना दिन गुजारना मुश्किल है और ऐसे में बैटरी खत्म होना बड़ी परेशानी बन सकता है. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या फोन को बार-बार चार्ज करना सही है और इसे एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए?

phone charging myth
1 / 7
phone charging myth

इन सवालों के सीधे नहीं दिया जा सकता ये अलग-अलग बातें पर निर्भर करता है. अच्छी बात यह है कि जरूरत पड़ने पर फोन को दिन में कई बार चार्ज करना सुरक्षित है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बार-बार चार्जर लगाने से बैटरी तुरंत खराब नहीं होती. अभी स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी होती है, जिसकी लाइफ चार्ज साइकल पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

क्या बार-बार चार्ज करने से बैटरी खराब होती है?

क्या बार-बार चार्ज करने से बैटरी खराब होती है?2 / 7

बैटरी की चार्ज साइकल का कोई फिक्सड नंबर नहीं है. इसके एक चार्ज साइकिल तब पूरी मानी जाती है जब बैटरी की कुल 100 प्रतिशत क्षमता इस्तेमाल हो जाए. अगर आप दिन में 3-4 चार बार फोन को थोड़ा थोड़ा यानी 15-20 प्रतिशत करके चार्ज करते हैं तो ससे बैटरी को नुकसान नहीं होता. (Image Credit- Magnific)

विज्ञापन

20-80% का नियम रखें याद

20-80% का नियम रखें याद3 / 7

बैटरी की सेहत बेहतर रखने के लिए फोन को लगातर 0 प्रतिशत तक डिस्चार्ज करने और हर बार 100 प्रतिशत तक चार्ज करने से बचना बेहतर माना जाता है. टेक कंपनी ऑनर के मुताबिक 20-80 प्रतिशत के गोल्डन रूल की सलाह देते हैं. यानी बैटरी 20 प्रतिशत के आसपास पहुंचे तो चार्ज करें और 80-85 प्रतिशत होने पर चार्जिंग रोक दें. (Image Credit- Magnific)

फोन चार्ज करते समय न करें ये गलती

 फोन चार्ज करते समय न करें ये गलती4 / 7

फोन को कितनी बार चार्ज किया जा रहा है, उससे ज्यादा जरूरी चार्जिंग के दौरान उसका तापमान है. ज्यादा गर्मी बैटरी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए फोन को धूप या किसी गर्म जगह पर रखकर चार्ज न करें. (Image Credit- Magnific)

विज्ञापन

छोटे-छोटे टॉप-अप हैं बेहतर

छोटे-छोटे टॉप-अप हैं बेहतर5 / 7

जरूरत पड़ने पर फोन को दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा चार्ज किया जा सकता है. बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक लागातार चार्ज करने के बजाय छोटे टॉप-अप सेशन करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. (Image Credit- Magnific)

सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें

सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें6 / 7

फोन की बैटरी और दूसरे हार्डवेयर को सुरक्षित रखने के लिए अच्छी क्वालिटी वाले और फोन के साथ कम्पैटिबल चार्जर-केबल का इस्तेमाल करें. (Image Credit- Magnific)

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

फोन को दिन में कितनी बार चार्ज किया, यह बैटरी के लिए सबसे बड़ी चिंता नहीं है. इसे जरूरत के मुताबिक कई बार चार्ज करना सामान्य है. (Image Credit- Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन