WhatsApp चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये काम, बैन हो सकता है आपका अकाउंट, जानें कंपनी रूल्स
WhatsApp पर कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें करने पर आपका अकाउंट बैन तक हो सकता है. जानिए WhatsApp की किन गलतियों से बचना जरूरी है.

WhatsApp का इस्तेमाल आज करोड़ों लोग चैटिंग, कॉलिंग और फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए करते हैं. लेकिन प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है. WhatsApp के मुताबिक, यूजर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लोगों की रिपोर्ट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है. नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और उसे बैन भी किया जा सकता है.
मना करने के बाद भी मैसेज न भेजें
2 / 8अगर कोई व्यक्ति आपसे कहता है कि उसे मैसेज न करें, तो उसकी बात को नजरअंदाज न करें. ऐसे नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट से हटाकर दोबारा मैसेज भेजने से बचना चाहिए. लगातार अनचाहे मैसेज भेजने पर सामने वाला आपके अकाउंट को रिपोर्ट कर सकता है, जिसके बाद WhatsApp कार्रवाई कर सकता है. (Image Credit-Magnific)
Bulk और Automated Messaging से बचें
3 / 8एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को Bulk या Automated Messages भेजना WhatsApp के नियमों के खिलाफ हो सकता है. ऑटो-डायलिंग, अनऑथराइज्ड Automated Accounts या Groups बनाना भी परेशानी खड़ी कर सकता है. WhatsApp ऐसी गतिविधियों का पता लगाने के लिए Machine Learning Technology और User Reports का इस्तेमाल करता है. (Image Credit-Magnific)
किसी की Contact List का गलत इस्तेमाल न करें
4 / 8किसी व्यक्ति का फोन नंबर उसकी अनुमति के बिना शेयर करना या गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए Contact Data का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन हो सकता है. ऐसे डेटा के आधार पर लोगों को मैसेज भेजना या उन्हें WhatsApp Group में जोड़ना भी परेशानी का कारण बन सकता है. (Image Credit-Magnific)
Broadcast Messages भी सोच-समझकर भेजें
5 / 8WhatsApp Broadcast लिस्ट के मैसेज आमतौर पर उन्हीं लोगों तक पहुंचते हैं, जिन्होंने आपका नंबर अपने फोन में सेव किया हुआ है. अगर आप लगातार और जरूरत से ज्यादा Broadcast Messages भेजते हैं, तो लोग आपके अकाउंट को Report कर सकते हैं. किसी अकाउंट के बार-बार Report होने पर WhatsApp उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. (Image Credit-Magnific)
लोगों की निजी जानकारी न जुटाएं
6 / 8दूसरे WhatsApp यूजर्स की पर्सनल इंफो को ऑटोमेटेड तरीके से इक्ट्ठा करना भी नियमों के खिलाफ हो सकता है. इसमें फोन नंबर, प्रोफाइल फोट और स्टेटस जैसी जानकारी शामिल है. WhatsApp की शर्तों के मुताबिक, बिना अनुमति इस तरह की जानकारी जुटाने की अनुमति नहीं है. (Image Credit-Magnific)
गलत जानकारी और हेट स्पीच से बचें
7 / 8इसके अलावा गलत जानकारी फैलाना, धमकी देना, गैरकानूनी गतिविधियां, Hate Speech या नस्लीय और जातीय रूप से आपत्तिजनक व्यवहार भी Terms of Service का उल्लंघन हो सकता है. (Image Credit-Magnific)
अकाउंट बैन से बचना है तो ये करें
8 / 8WhatsApp इस्तेमाल करते समय किसी ऐसे व्यक्ति को बार-बार मैसेज न करें जो ऐसा नहीं चाहता. Bulk या Automated Messaging से बचें और किसी की निजी जानकारी का बिना अनुमति इस्तेमाल न करें. साथ ही WhatsApp के Terms of Service और दूसरे नियमों का पालन करें. इन बातों का ध्यान रखने से अकाउंट पर कार्रवाई होने का जोखिम कम किया जा सकता है. (Image Credit-Magnific)



















