स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट! ऐसे पता करें आपका फोन कब हो जाएगा आउटडेटेड

फोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा है बन चुका है. कॉलिंग, बैंकिगं, पेमेंट से लेकर कई जरूरी काम मोबाइल से ही होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन की भी एक तरह की एक्सपायरी डेट होती है? जानें कैसे चेक करें अपने मोबाइल की एक्सपायरी और इससे जुड़े खतरे.

smartphone expiry date
1 / 7
क्या स्मार्टफोन भी होते हैं एक्सपायर? (Image Credit-Magnific)

फोन की उम्र सिर्फ उसकी खरीदारी की तारीख से तय नहीं होती. OS और सिक्योरिटी अपडेट बंद होने से फोन आउटडेटेड हो सकता है.

Advertisment

फोन कब माना जाता है एक्सपायर?

फोन कब माना जाता है एक्सपायर?2 / 7

स्मार्टफोन की एक्सपायरी किसी पैक्ड फूड की तरह तय नहीं होती. फोन को उसकी उम्र के बजाय कुछ दूसरे फैक्टर्स के आधार पर आउटडेटेड माना जाता है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की एक्सपायरी का अंदाजा उसके सॉफ्टवेयर सपोर्ट और दूसरे जरूरी पहलुओं से लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

कब आउटडेटेड हो जाता है स्मार्टफोन?

कब आउटडेटेड हो जाता है स्मार्टफोन?3 / 7

जब किसी स्मार्टफोन को ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) और सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाते हैं, तो उसे आउटडेटेड माना जाता है. ऐसे फोन में समय के साथ नए फीचर्स और जरूरी सिक्योरिटी सुधार मिलना भी बंद हो सकते हैं.

ऐसे चेक करें सिक्योरिटी अपडेट

ऐसे चेक करें सिक्योरिटी अपडेट4 / 7

अपने Android स्मार्टफोन में सिक्योरिटी अपडेट की स्थिति देखना काफी आसान है. इसके लिए Security/Privacy और फिर Security Update में जाएं और यहां आखिरी सिक्योरिटी अपडेट की तारीख चेक करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि फोन को हाल में अपडेट मिला है या नहीं.

विज्ञापन

कंपनी के पोर्टल से भी मिलेगी जानकारी

कंपनी के पोर्टल से भी मिलेगी जानकारी5 / 7

सिक्योरिटी अपडेट की जानकारी हासिल करने का एक और तरीका है. आप अपने स्मार्टफोन की कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं कि आपके मॉडल को कितने साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं. इससे फोन के सॉफ्टवेयर सपोर्ट की अवधि का अंदाजा लगाया जा सकता है.

बैटरी हेल्थ भी करें चेक

बैटरी हेल्थ भी करें चेक6 / 7

पुराने स्मार्टफोन की स्थिति जानने के लिए उसकी बैटरी हेल्थ भी देखना जरूरी है. iPhone में बैटरी हेल्थ चेक करने का विकल्प आसानी से मिल जाता है. हालांकि, कई Android स्मार्टफोन में बैटरी हेल्थ देखने का सीधा ऑप्शन उपलब्ध नहीं होता.

विज्ञापन

अपडेट बंद होने पर क्या खतरा है?

अपडेट बंद होने पर क्या खतरा है?7 / 7

सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद होने के बाद करीब एक साल तक स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम सुरक्षित रह सकता है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उसकी सिक्योरिटी लेयर कमजोर होती जाती है. इसका असर बैंकिंग और UPI जैसे संवेदनशील ऐप्स पर भी पड़ सकता है. सिक्योरिटी पैच पुराने होने की वजह से सेंधमारी और डेटा चोरी का खतरा बढ़ सकता है. (Images Credit- Magnific)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन