Jio का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चला सकेंगे 4 SIM, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश

Jio के फैमिली प्लान में एक ही रिचार्ज से परिवार के 4 SIM चलाए जा सकते हैं. इस प्लान में 75GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग और रोज 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं. जानतें हैं इसकी डिटेल्स.

jio family plan
1 / 7
Jio का धांसू फैमिली प्लान.

अगर परिवार के कई लोग जियो का कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो कंपनी का फैमिली पोस्टपोड प्लान काम का हो सकता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई दूसरे बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान में परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अतिरिक्त SIM जोड़ने की सुविधा दी जाती है. (Images Credit- JIO)

विज्ञापन

Jio Family DICE प्लान की कीमत कितनी है?

Jio Family DICE प्लान की कीमत कितनी है?2 / 7

Jio का फैमिली DICE सेगमेंट वाला पोस्टपेड प्लान 449 रुपये की कीमत में आता है. इस प्लान के साथ एक सिम मिलती है जरूरत पड़ने पर इसमें परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए Add-On SIM जोड़ी जा सकती है.

विज्ञापन

Add-On SIM के लिए कितना एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा?

Add-On SIM के लिए कितना एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा?3 / 7

Jio के 449 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में एक SIM शामिल होती है. इसके अलावा आप अधिकतम 3 Add-On SIM ले सकते हैं. हर एक Add-On SIM के लिए 150 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होता है.

फैमिली प्लान में कितना डेटा मिलता है?

फैमिली प्लान में कितना डेटा मिलता है?4 / 7

Jio के इस फैमिली प्लान में 75GB डेटा दिया जाता है. अगर आप एक Add-On SIM तो उसके साथ 5GB अतिरिक्त डेटा मिलता है. यानी परिवार के लिए अतिरिक्त SIM लेने पर डेटा का लाभ भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

क्या Jio Family Plan में रोमिंग भी शामिल है?

 क्या Jio Family Plan में रोमिंग भी शामिल है?5 / 7

इस फैमिली प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा की सुविधा मिलती है और इसमें रोमिंग भी शामिल है. यानी यूजर्स को रोमिंग के दौरान भी कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट भी दिया जाता है.

क्या इसमें SMS की सुविधा भी मिलती है?

क्या इसमें SMS की सुविधा भी मिलती है?6 / 7

Jio के फैमिली पोस्टपेड प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. यानी कॉलिंग और डेटा के साथ यूजर्स को डेली SMS का भी एक्सेस मिलता है.

विज्ञापन

Jio Postpaid का बिल कब भरना होता है?

Jio Postpaid का बिल कब भरना होता है?7 / 7

Jio पोस्टपेड प्लान एक पूरी बिलिंग साइकल के लिए चलता है. साइकल पूरी होने के बाद बिल जनरेट होता है और यूजर को उस बिल का भुगतान करना होता है. इसलिए प्लान इस्तेमाल करते समय बिल्डिंग साइकल और भुगतान की तारीख का ध्यान रखना जरूरी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन