Jio का धांसू एनुअल प्लान! 336 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS, इतनी है कीमत

Jio ने पास कई एनुअल रिचार्ज प्लान है, लेकिन यहां बताए जा रहा प्लान उन यूजर्स के काम आ सकता है, जिन्हें लंबे समय तक सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत है.

Jio 1748 rupee recharge plan
1 / 7
जियो का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान. (Image Credit-Jio)

जियो के पोर्टफोलियो में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान मौजूदहैं. इनमें से एक प्लान है जो सस्ता भी है और यूजर को लंबी वैलिडिटी भी देता है.

विज्ञापन

336 दिन की वैलिडिटी

336 दिन की वैलिडिटी2 / 7

जियो के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध 1748 रुपये वाले प्लान में 338 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाला ये अपने सेगमोंट का सबसे सस्ता प्लान है. (Image Credit- Jio)

विज्ञापन

अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा

अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा3 / 7

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें रोमिंग का बेनेफिट भी शामिल है, यानी यूजर्स देशभर में बिना अलग रोमिंग चार्ज की टेंशन के कॉल कर सकते हैं. (Image Credit- Jio)

प्लान में मिलते हैं 3600 SMS

प्लान में मिलते हैं 3600 SMS4 / 7

इस प्लान में यूजर को कुल 3,600 SMS का फायदा दिया जाता है. ऐसे में यूजर्स इस प्लान का इस्तेमाल लंबे समय तक कॉलिंग और SMS के लिए कर सकते हैं. (Image Credit- Jio)

विज्ञापन

इस प्लान में नहीं मिलेगा डेटा

इस प्लान में नहीं मिलेगा डेटा5 / 7

इस रिचार्ज प्लान की एक खास बात ये है कि इसमें कोई इंटरनेट डेटा नहीं मिलता. यानी यह प्लान मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जिन्हें मोबाइल में कॉलिंग की जरूरत ज्यादा रहती है.

जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं डेटा पैक

जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं डेटा पैक6 / 7

यह प्लान फीचर फोन यूजर्स के लिए सबसे उपयोगी हो सकता है. वहीं अगर स्मार्टफोन यूजर को अचानक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो वो अलग से जियो का डेट पैक रिचार्ज कर सकता है. (Image Credit- Jio)

विज्ञापन

JioTV और AI Cloud का एक्सेस

JioTV और AI Cloud का एक्सेस7 / 7

इस प्लान में यूजर्स को दो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी मिलता है. इसमें यूजर्स को यूजर्स को JioTV और Jio AI Cloud का एक्सेस दिया जाता है. (Image Credit- Jio)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन