धांसू फोटो के लिए 30,000 रुपये से कम वाले 6 बेहतरीन सेल्फी कैमरा फोन

अगर आप फोटो खींचने के शौकीन हैं और स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा क्वालिटी से बिल्कुल समझौता नहीं करना चाहते, तो 2026 में आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. यहां हमने ऐसे स्मार्टफोन्स चुने हैं जो बेहतरीन कैमरा सेटअप और शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आते हैं. देखते हैं इसकी लिस्ट.

Best Selfie camera phones
1 / 7
best selfie camera phones under 30000

आजकल स्मार्टफोन खरीदते वक्त कैमरा सबसे बड़ा फैक्टर बन गया है. अगर आप भी शानदार सेल्फी और क्लियर फोटो चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होगी. इसमें शामिल सभी फोन दमदार कैमरा और बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं.

विज्ञापन

Redmi Note 15 5G (Rs 24,999)

 Redmi Note 15 5G (Rs 24,999)2 / 7

Redmi Note 15 5G में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी लेने में सक्षम है. इसके साथ ही इसमें 108MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स ब्राइटनेस दी गई है. 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे और भी बेहतर बनाती है.

विज्ञापन

Nothing Phone (3a) Pro (Rs 29,999)

Nothing Phone (3a) Pro (Rs 29,999)3 / 7

Nothing Phone (3a) Pro कैमरा के मामले में काफी दमदार है. इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा और 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है और Nothing OS 4.0 के साथ आता है. 5000mAh बैटरी और 50W चार्जिंग इसकी परफॉर्मेंस को और मजबूत बनाते हैं.

Vivo T4 Pro 5G (Rs 29,999)

Vivo T4 Pro 5G (Rs 29,999)4 / 7

Vivo T4 Pro 5G में 32MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का डुअल रियर कैमरा दिया गया है. इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है और यह Funtouch OS 15 पर रन करता है. 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले, 5000 निट्स ब्राइटनेस और 6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग इसे पावरफुल बनाती है.

विज्ञापन

OnePlus Nord CE5 (Rs 24,996)

OnePlus Nord CE5 (Rs 24,996)5 / 7

OnePlus Nord CE5 में 16MP का सेल्फी कैमरा और 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर के साथ आता है और ColorOS 15 पर चलता है. 6.77 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1430 निट्स ब्राइटनेस इसे शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है.

Oppo F31 5G (Rs 28,999)

Oppo F31 5G (Rs 28,999)6 / 7

Oppo F31 5G में 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है और ColorOS 15 पर रन करता है. 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी इसकी खासियत है.

विज्ञापन

Motorola Edge 70 Fusion (Rs 26,999)

Motorola Edge 70 Fusion (Rs 26,999)7 / 7

Motorola Edge 70 Fusion भी इस लिस्ट में एक बेहतरीन विकल्प है. यह फोन प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है और कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी अच्छा है. इसमें शानदार फोटो क्वालिटी के लिए एडवांस कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी को आसान और बेहतर बनाते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन