कौन हैं Izabelle Leite, जिनका क्रिकेटर विराट कोहली संग 2 साल तक चला अफेयर, जानें किस वजह से टूटा था रिश्ता?
Virat Kohli Ex Girlfriend Izabelle Leite: क्रिकेट की दुनिया के बड़े सिलेब्रिटी विराट कोहली अपने खेल के साथ साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. अनुष्का से पहले एक्ट्रेस Izabelle Leite के साथ 2 साल का रिलेशनशिप था, जिसके बाद उन्हें अनुष्का मिलीं.

Virat Kohli Ex Girlfriend Izabelle Leite: क्रिकेट की दुनिया के बड़े सिलेब्रिटी विराट कोहली अपने खेल के साथ साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं. अनुष्का से पहले एक्ट्रेस Izabelle Leite के साथ 2 साल का रिलेशनशिप था, जिसके बाद उन्हें अनुष्का मिलीं.
विराट कोहली के अफेयर्स
2 / 7विराट कोहली अपने क्रिकेट के अलावा सिलेब्रिटीज के साथ भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं. उनकी खुद की पत्नी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. हालांकि, उनकी शादी से पहले इस एक्ट्रेस संग उनका 2 साल तक अफेयर चला था. (Credit- Pinterest)
कौन है Izabelle Leite?
3 / 7Izabelle Leite ब्राज़ील की रहने वाली हैं और मॉडलिंग के लिए भारत आई थीं. उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'तलाश' (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद 'सिक्सटीन' और 'पुरानी जींस' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई. (Credit- Pinterest)
Izabelle Leite और विराट का रिश्ता
4 / 7रिपोर्ट्स के मुताबिक, Izabelle Leite और विराट कोहली 2012 से लेकर 2014 तक रिलेशनशिप में रहे थे. इसके बाद दोनों अलग हो गए. दोनों की पहली मुलाकात सिंगापुर में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी. (Credit- Pinterest)
क्यों हुआ था ब्रेकअप?
5 / 7किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे कई कारण होते हैं. विराट और इजाबेल के मामले में कहा जाता है कि दोनों के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और पर्सनल मतभेद अलगाव की वजह बने. (Credit- Pinterest)
इंटरव्यू में किया खुलासा
6 / 7इजाबेल ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी गंभीर थे, लेकिन समय के साथ चीजें बदल गईं. उन्होंने कहा था, "हां, विराट मेरे पहले भारतीय दोस्त थे और हमारा रिश्ता करीब दो साल तक चला.हम आपसी सहमति से अलग हुए." (Credit- Pinterest)
आज कहां हैं दोनों?
7 / 7विराट कोहली से ब्रेकअप के बाद इजाबेल का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी जुड़ा, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे महज दोस्ती बताया. फिलहाल, इजाबेल अपने मॉडलिंग करियर और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. वहीं, विराट कोहली साल 2017 में अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए और आज उनके दो बच्चे, वामिका और अकाय हैं. (Credit- Pinterest)



















