Valentine Day 2026 पर हिट हो पाएगी शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी? इन 2 टॉप एक्टर्स ने नहीं लिए पैसे

Shahid Kapoor O Romeo: शाहिद कपूर फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म इस वैलेंटाइन डे के मैके पर रिलीज की जाएगी और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

Shahid kapoor Tripti Dimri O Romeo
1 / 9
Valentine Day 2026 पर हिट हो पाएगी शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी?

विज्ञापन

2 / 9

शाहिद कपूर को बॉलीवुड का रोमियो कहा जाता है. उनकी चॉकलेटी और क्यूट बॉय वाली इमेज दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं, अगर शाहिद की कोई रोमांटिक फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो जाए तो वो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता. इस वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर शाहिद तृप्ति डिमरी के साथ जोड़ी जमाते दिखेंगे. (Photo- Tahir Jasus)

विज्ञापन

3 / 9

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. दोनों की जोड़ी फिल्म 'ओ रोमियो' के जरिए बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. फैंस भी दोनों के ऑनस्क्रीन रोमांस को देखने के लिए बेताब हैं. (Photo- Tahir Jasus)

4 / 9

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को सिनेमाघरों में 13 फरवरी, 2026 को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. टिकट खिड़की खुलते ही इसके धड़ल्ले से टिकट्स भी बिकने शुरू हो गए हैं. (Photo- Tahir Jasus)

विज्ञापन

5 / 9

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म 'ओ रोमियो' ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन 60.58 लाख रुपए कमा लिए हैं. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ इसकी 1.91 करोड़ का फिल्म ने कलेक्शन कर लिया है. इसके अभी तक 4870 शोज हैं, जिसके लिए 29170 टिकट बिक चुके हैं. (Photo- Tahir Jasus)

6 / 9

ऐसे में अभी 'ओ रोमियो' की रिलीज में दो दिन का वक्त है. अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर पाती है. इतना ही नहीं, फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है कि इसके लिए विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फीस नहीं ली है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

7 / 9

विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत मैसी को बिना पैसे के अप्रोच किया गया था और उन्होंने अपना वादा पूरा किया क्योंकि सालों पहले से वो इसके लिए कमिटेड थे. '12वीं फेल' की सक्सेस के बाद भी एक्टर ने अपना वादा पूरा किया. उन्होंने इसके लिए 8-9 दिन का शूट किया. (Photo- IMDb)

8 / 9

विशाल भारद्वाज ने बताया कि तमन्ना भाटिया ने भी 'ओ रोमियो' के लिए 12 दिन शूट किया था और उन्होंने भी इसके लिए कोई फीस नहीं ली थी. उन्होंने एक्ट्रेस को नेक दिल बताया और वह उनके काम से काफी इंप्रेस हुए. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

9 / 9

गौरतलब है कि शाहिद कपूर के लिए वैलेंटाइन डे अच्छा साबित हुआ है. पिछले साल फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज की गई थी, इसमें कृति सेनन नजर आई थीं. ऐसे में देखना होगा कि इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहिद और तृप्ति की जोड़ी हिट हो पाती है या नहीं. (Photo- IMDb)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन