पाकिस्तान पर बनीं इन 5 फिल्मों ने मचाया धमाल, 4 ब्लॉकबस्टर और एक ने जीता नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के ऊपर कई ऐसी फिल्में बनी है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इन फिल्मों ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी है. पाकिस्तान पर बनी इन 5 फिल्मों को देशभर में खूब पसंद किया गया था. यह फिल्म देखते ही देशभक्ति का जज्बा भर जाता है. चलिए जानते हैं उन पांच फिल्मों के बारे में.

हिंदी सिनेमा में पाकिस्तान के ऊपर 5 ऐसी फिल्में बनी है, जिन्हें दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. बॉलीवुड की इन फिल्मों में पाकिस्तान की नापाक हरकत का खुलासा किया गया है. आपको भी एक्शन वाली फिल्में पसंद है, तो आप पाकिस्तान पर बनी इन 5 फिल्मों को सकते हैं.
धुरंधर थिएटर में कब रिलीज की गई थी.
2 / 6लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'धुरंधर' का आता है. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस मूवी ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
गदर 2 कब हुई थी रिलीज
3 / 6दूसरे नंबर पर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का नाम आता है. इस मूवी में सनी पाजी के साथ अमीशा पटेल नजर आई थी. इस मूवी को बनाने में 80 करोड़ रुपये का खर्च किए गए थे. लेकिन फिल्म ने 686 करोड़ रुपये का दुनियाभर में कलेक्शन किया गया था.
गदर ने कितने का कलेक्शन किया था.
4 / 6तीसरे स्थान पर साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म 'गदर' का नाम काबिज है. इस मूवी को बनाने में 20 करोड़ रुपये की लागत आई थी. हालांकि, इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी को अनिल शर्मा के डायरेक्शन में तैयार किया गया था.
बॉर्डर फिल्म
5 / 6चौथे नंबर पर सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' का नाम आता है. इस मूवी में सनी पाजी के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे.
सरफरोश फिल्म कब हुई थी रिलीज
6 / 6लिस्ट में आखिरी नाम आमिर खान स्टारर फिल्म 'सरफरोश' का आता है. यह फिल्म 30 अप्रैल 1999 को रिलीज हुई थी. यह पहली फिल्म है जिसमें पड़ोसी मुल्क की जगह पाकिस्तान का नाम खुलकर इस्तेमाल किया गया था. इतना ही नहीं इस मूवी को नेशनल अवॉर्ड समेत 5 पुरस्कार मिल चुके हैं.



















