Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan क्या करने वाले हैं शादी, चुनावी जीत के बाद ये कैसी चर्चा?

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan: थलापति विजय और तृषा कृष्णन लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों के अफेयर रूमर्स जोरों से उड़ रहे हैं. इस बीच अब इनकी शादी की अफवाह को भी हवा मिल गई है.

Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan
1 / 7
Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन

थलापति विजय और तृषा कृष्णन2 / 7

थलापति विजय और तृषा कृष्णन को लेकर बीते कुछ समय से कहा जा रहा है कि दोनों सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

विज्ञापन

दूसरी शादी की चर्चा

दूसरी शादी की चर्चा3 / 7

दरअसल, थलापति विजय की चुनावी जीत के बाद रूमर्ड गर्लफ्रेंड त्रिशा कृष्णन की घर में एंट्री ने तमाम अटकलों को जन्म दिया है. अब फैंस को लगता है कि विजय, त्रिशा कृष्णन से दूसरी शादी कर सकते हैं. हालांकि, अभी ये सिर्फ अफवाह है और इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

दूसरी शादी की अफवाह

दूसरी शादी की अफवाह4 / 7

एक तरफ विजय की चुनावी जीत का जश्न है, तो दूसरे ओर तृषा के साथ उनकी दूसरी शादी की अफवाह को हवा मिल रही है. ऐसे में हर कोई कंफ्यूज है कि आखिर चल क्या रहा है?

विज्ञापन

विजय और संगाती के बीच अनबन

विजय और संगाती के बीच अनबन5 / 7

गौरतलब है कि विजय और उनकी वाइफ संगीता के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों के बीच अनबन चल रही है. ये बात तलाक तक जा चुकी है. वहीं, अगर रिपोर्ट्स की मानें तो दावा किया जा रहा है कि प्रोपर्टी के बंटवारे और बच्चों की परवरिश को लेकर उनके बीच सैटलमेंट हो चुका है.

संगीता ने लगाया धोखा देने का आरोप

संगीता ने लगाया धोखा देने का आरोप6 / 7

विजय की वाइफ संगीता ने अपने पति थलापित विजय पर धोखा देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद से ही लोगों ने इसे तृषा से जोड़ा है, लेकिन ये कभी कंफर्म नहीं हुआ कि विजय और तृषा के बीच कुछ है.

विज्ञापन

एलीमनी देने को तैयार विजय

एलीमनी देने को तैयार विजय7 / 7

इसके अलावा रिपोर्ट्स बताती हैं कि विजय एलीमनी के तौर पर 250 करोड़ रुपये संगीता को दे सकते हैं और अपने बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी ले सकते हैं, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि क्या विजय और तृषा शादी करेंगे या फिर ये बस एक अफवाह है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन