क्या है शाहरुख खान का मूलांक? बड़ा-बूढ़ा हर कोई होता है इनका दीवाना, मिलता है भारी स्टारडम

Shah Rukh Khan Numerology:बॉलीवुड के बादशाद कहे जाने वाले शाहरुख खान का मूलांक उनके बारे में कई राज बताता है. इनके मूलांक के जरिए एक्टर के स्टारडम का पता चलता है. आइए अंक ज्योतिष के रहस्यों के बारे में.

Shah Rukh Khan Numerology
1 / 10
Shah Rukh Khan Numerology

विज्ञापन

2 / 10

अंक ज्योतिष शास्त्र काफी पुरानी विद्या है. इसके जरिए आप व्यक्ति के व्यवहार और स्वभाव को बारे में कुछ ही समय में जान सकते हैं. मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि के योग से पता किया जा सकता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

3 / 10

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का मूलांक भी एक्टर के बारे में कई राज खोलता है. मूलांक जानने के लिए जन्मतिथि को जोड़कर एक डिजिट में लाएं. जो नंबर आएगा वहीं आपका मूलांक कहलाएगा. (Credit- Printerest)

4 / 10

शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर को हुआ था. इसीलिए इनका मूलांक 2 कहलाता है. मूलांक 2 वाले जातकों पर चंद्रमा का गहरा प्रभाव होता है. यह लोग स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

5 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 कहलाता है. इन पर चंद्र ग्रह की विशेष कृपा होती है. भावुकता के साथ इनके पास बेहद अट्रेक्टिव पर्सनालिटी होती है. (Credit- Printerest)

6 / 10

मूलांक 2 के लोग शांत, मिलनसार और समझदार होते हैं. वे आसानी से दोस्त बना लेते हैं और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. शाहरुख खान में भी यही गुण दिखते हैं. उनकी मुस्कान, बातचीत और इमोशनल अंदाज फैंस को दीवाना बना देते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

7 / 10

मूलांक 2 के जातक रोमांटिक भी होते हैं और कला से बहुत लगाव रखते हैं. शाहरुख की फिल्मों में रोमांस, ड्रामा और इमोशन देखकर लगता है कि उनका मूलांक उनके काम में पूरा झलकता है. मूलांक 2 वाले लोग संघर्ष के बाद भी सफल होते हैं और स्टारडम पाते हैं. (Credit- Printerest)

8 / 10

शाहरुख खान का मूलांक 2 होने से उन्हें लोगों से जुड़ने की खास ताकत मिली. उनकी फिल्में जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, पठान, जवान ने करोड़ों दिल जीते. फैंस बड़े-बूढ़े, बच्चे-जवान सब उन्हें प्यार करते हैं. उनका स्टारडम सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व से भी है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

9 / 10

अंक ज्योतिष में मूलांक 2 वाले लोग जीवन में उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन मेहनत और धैर्य से वे चोटी पर पहुंच जाते हैं. शाहरुख इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. वे न सिर्फ अभिनेता हैं, बल्कि प्रोड्यूसर, बिजनेसमैन और परिवार के अच्छे इंसान भी हैं. (Credit- Printerest)

10 / 10

मूलांक 2 वालों की सबसे बड़ी ताकत उनकी भावुकता और क्रिएटिविटी होती है. अपनी अच्छी भावनाओं के साथ व्यक्ति हर किसी के दिल में बस जाता है और राज करता है. जैसे कि सुपरस्टार शाहरुख खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन