2020 में आई वो सीरीज, जिसने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, सच्ची घटना पर है आधारित

Scam 1992: पॉपुलर शोज या सीरीज की बात होती है, तो उसमें रामायण-महाभारत जैसे हिट शोज का नाम आता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसने रामायण को भी पछाड़ दिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Scam 1992
1 / 7
Scam 1992. image credit- social media

विज्ञापन

स्कैम 1992

स्कैम 19922 / 7

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2020 में आई सीरीज 'स्कैम 1992' है. ये सीरीज 9 अक्टूबर 2020 में सोनी लिव पर रिलीज हुई थी.

विज्ञापन

देश के सबसे बड़े स्कैम की कहानी

देश के सबसे बड़े स्कैम की कहानी3 / 7

इस सीरीज की कहानी देश के सबसे बड़े स्कैम पर बेस्ड थी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. सीरीज में एक समय में स्टॉक मार्केट के बिग बुल के नाम से चर्चित हर्षद मेहता की कहानी दिखाई गई है, जिसने उस दौर का सबसे बड़ा स्कैम किया था.

हर्षद मेहता की कहानी

हर्षद मेहता की कहानी4 / 7

इस सीरीज में हर्षद मेहता की कहानी देखने को मिलती है कि कैसे एक स्टॉक ब्रोकर ने अकेले दम पर शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था.

विज्ञापन

धोखाधड़ी

धोखाधड़ी5 / 7

इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे बैंक के रिकॉर्ड से 500 करोड़ रुपये गायब होते हैं और यह धोखाधड़ी जाने-माने स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता करते हैं.

हंसल मेहता

हंसल मेहता6 / 7

इस सीरीज का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है और जय मेहता इसके सह-निर्देशक थे. सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का रोल अदा किया था. इस सीरीज में श्रेया धनवंतरी, हेमंत खेर, अंजलि बारोट, निखिल द्विवेदी और सतीश कौशिक जैसे कलाकार भी नजर आए हैं.

विज्ञापन

रामायण को पछाड़ा

रामायण को पछाड़ा7 / 7

वहीं, अगर सीरीज की बात करें तो इस सीरीज ने 'रामायण' जैसे शो को भी पछाड़ दिया है. दरअसल, IMDb पर रामायण की रेटिंग 9.0 है और इस सीरीज की रेटिंग 9.2 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन