क्या शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? एक्ट्रेस बोलीं- अब हम तीन...
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ का पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब ऐसी चर्चा हो रही है कि क्या रश्मिका शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
2 / 7विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. कपल ने बेहद ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसकी अभी तक भी चर्चा हो रही है.
रश्मिका मंदाना
3 / 7इस बीच अब रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अब हम तीन हो गए. रश्मिका का ये कैप्शन हर किसी का ध्यान खींच रहा है. ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब विजय देवरकोंडा संग उनकी शादी को सिर्फ डेढ़ महीना हुआ है.
वीडियो में क्या
4 / 7वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रही हैं. उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल आता है और मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखती हैं.
फैंस ने लगाए कयास
5 / 7रश्मिका मंदाना के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं. हालांकि, इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है.
यूजर्स के रिएक्शन
6 / 7एक यूजर ने लिखा कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है.
बच्चों का शो
7 / 7इसके अलावा इस वीडियो को देखकर ये भी कहा जा रहा है कि क्या रश्मिका ने बच्चों के लिए कोई कार्टून शो लॉन्च किया है? या फिर बच्चों की कोई सीरीज शुरू की है. अब सच क्या है वो खुद रश्मिका ही जानती हैं.



















