Raja Shivaji में रितेश देशमुख संग नजर आएंगे ये 9 सितारे, एक तो कैमियो में मचाएगा धमाल!

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में एक से बढ़कर एक सितारे दिखाई दिए. इससे ये तो तय है कि रितेश देशमुख की इस फिल्म में उनके साथ-साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे देखने को मिलने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म में कौन-कौन सितारे नजर आएंगे?

raja shivaji
1 / 10

विज्ञापन

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन2 / 10

अभिषेक बच्चन भी 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर में दिखाई दिए. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभाते नजर आएंगे. उनके लुक को भी ट्रेलर में दिखाया गया है.

विज्ञापन

संजय दत्त

संजय दत्त3 / 10

रितेश देशमुख की इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आएंगे. संजय दत्त फिल्म में अफजल खान का किरदार निभा रहे हैं. बता दें अफजल खान छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े दुश्मनों में शामिल था.

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया डिसूजा4 / 10

'राजा शिवाजी' में जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं. फिल्म में जेनेलिया छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी साईबाई का किरदार निभा रही हैं. वहीं खास बात ये भी है कि इस फिल्म की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ जेनेलिया फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं.

विज्ञापन

बोमन ईरानी

बोमन ईरानी5 / 10

'राजा शिवाजी' में बोमन ईरानी भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. हालांकि इस किरदार की डिटेल्स सामने अभी तक नहीं आई है. लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बोमन ईरानी ने अपने किरदार के बारे में बातें की हैं.

भाग्यश्री

भाग्यश्री6 / 10

रितेश देशमुख की इस फिल्म में भाग्यश्री छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी शाह भोसले की मां जीजाबाई का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में उनकी झलक को फैंस ने काफी पसंद किया और वो अपने किरदार में भी काफी जच रही हैं.

विज्ञापन

फरदीन खान

फरदीन खान7 / 10

बॉलीवुड के फेमस एक्टर फरदीन खान भी इस फिल्म में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में फरदीन खान भी दिखाई दिए. ऐतिहासिक फिल्म में फरदीन खान को देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

विद्या बालन

विद्या बालन8 / 10

विद्या बालन भी रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. ट्रेलर में विद्या बालन के लुक की खूब तारीफ की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इस लुक को पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

सचिन खेडेकर

सचिन खेडेकर9 / 10

जाने-मानें एक्टर सचिन खेड़ेकर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में सचिन के लुक को भी रिवील कर दिया गया है. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि सचिन फिल्म में कौन-सा किरदार निभाते नजर आने वाले हैं.

सलमान खान

सलमान खान10 / 10

खबरें हैं कि सलमान खान भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो ही है. लेकिन इसके बावजूद भी फैंस उन्हें ऐतिहासिक फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अभी तक सलमान खान के किरदार से पर्दा भी नहीं उठा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन