
1 / 7
Popular Film Director Choreographer: बॉलीवुड की सफल डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भले ही आज लग्जरी लाइफ जीती हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है. फराह के लिए ये राह बिल्कुल आसान नहीं थी और इसके लिए उन्होंने बेहद मेहनत की है.
संघर्षों से भरा बचपन

2 / 7
फराह खान ने अपनी लाइफ में बेहद मेहनत की है. फराह खान का बचपन संघर्षों से भरा हुआ रहा है. भले ही आज वो करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन यहां तक आने के लिए उन्होंने बेहद मुश्किल वक्त गुजारा है.
फैमिली ने देखी आर्थिक तंगी

3 / 7
फराह की लाइफ का एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी फैमिली ने आर्थिक तंगी, कर्ज और टूटते रिश्तों के बीच जिंदगी गुजारी थी. फराह के पिता की शराब की लत ने सब खराब कर दिया था.
फिल्ममेकर बने थे फराह के पिता

4 / 7
फराह के पिता एक एक्टर से फिल्ममेकर बने थे. एक टाइम ऐसा था जब वो बेहद सफल इंसान थे, लेकिन उनकी फिल्में फ्लॉप क्या हुई कि कर्ज बढ़ता चला गया और फिर उन्होंने शराब का सहारा लिया.
लत बनी आदत

5 / 7
फराह के पिता की ये लत धीरे-धीरे आदत बन गई और इसका सीधा असर परिवार पर होने लगा. धीरे-धीरे आर्थिक हालत खराब होती चली गई और हालात यहां तक पहुंच गए कि परिवार को अपनी एक-एक कर करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचनी पड़ गई.
घर चलाना नहीं था आसान

6 / 7
ये फैमिली कभी पांच कमरों के घर और एक बड़े हाल में रहती थी, लेकिन फिर एक कमरे और हॉल में सिमट गई. ये भी सिर्फ इसलिए बच पाया क्योंकि ये उनकी मां के नाम पर था, लेकिन घर चलाना आसान नहीं था.
फराह ने नहीं हारी हिम्मत

7 / 7
फराह ने बताया कि उनके घर ताश खेलने वाले लोगों को किराया दिया जाता था और इसी से अगले दिन का घर खर्चा चलता था. जब कोई नहीं आता था तो खाने के भी लाले पड़ जाते थे. हालांकि, फराह ने कभी हिम्मत नहीं हारी और खूब मेहनत की. आज वो एक सफल इंसान हैं और बेहतरीन लाइफ जी रही हैं, जो उनकी मेहनत का फल है और वो आज करोड़ों की मालकिन हैं.