भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने साउथ सिनेमा में मारी एंट्री, Touch Buddy गाने से मचाया बवाल
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का ने तेलुगू सिनेमा में पावरफुल डेब्यू किया है. पवन सिंह का 'टच बडी' नाम का एक गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इस गाने के बारे में.

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा है. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपना दबदबा बनाया है. इतना ही नहीं भोजपूरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अब साउथ सिनेमा में भी एंट्री मारी है. उनका एक गाना रिलीज हुआ है
डकैत कब होगी रिलीज
2 / 5आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का तेलुगू सिनेमा में एक गाना रिलीज हुआ है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. पवन सिंह ने यह गाना तेलुगू सुपरस्टार अदिवि सेश की नई फिल्म 'डकैत' के लिए गाया है.
डकैत
3 / 5तेलुगू फिल्म 'डकैत' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं. यह मूवी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.
पवन सिंह
4 / 5इस गाने में अदिवि सेश के साथ पवन सिंह और जोनिता गांधी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने के ट्रैक को वायु श्रीवास्तव ने लिखा है और इसे भीम्स सेसीरोलियो ने कंपोज किया है.
अदिवि सेश
5 / 5तेलुगू फिल्म 'डकैत' का निर्देशन शनील देओ ने किया है. बता दें कि डकैत फिल्म उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू पिक्चर है. अदिवि सेश की यह फिल्म तेलुगू और हिंदी दोनों भाषा में रिलीज किया जाएगा.



















