Netflix पर टॉप 5 पर छाई 8 एपिसोड वाली हॉरर सीरीज, भारत में ऑडियंस कर रही बिंज वॉच

Netflix Trending Web Series: नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज हैं जो ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग वेब सीरीज में एक 8 एपिसोड वाली हॉरर सीरीज भी शामिल है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. भारत में भी ये सीरीज छाई हुई है.

something very bad is going to happen (8)
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग वेब सीरीज का नाम 'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' है. कैमिलो मोरोन की इस वेब सीरीज को भारत की ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. वहीं वीकेंड के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

कितने हैं एपिसोड्स?

कितने हैं एपिसोड्स?3 / 8

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' सीरीज में 8 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. हर एपिसोड में हॉरर सीन्स को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. नेटफ्लिक्स के साथ-साथ ये सीरीज सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 8

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी रैशेल और निकी के इर्द-गिर्द घूमती है. रैशेल और निकी अपनी शादी के लिए दूरदराज के केबिन में जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचते ही उनके साथ अनहोनी होने लगती है.

विज्ञापन

सीरीज में खून खराबा

सीरीज में खून खराबा5 / 8

वेब सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे सीरीज में खून खराबा और हिंसा देखने को मिलती है. जिसे देखकर आप भी अपने दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे. इसमें धीरे-धीरे सीन्स और खतरनाक हो जाते हैं.

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच6 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज को आप एक बार में ही निपटा लेंगे. वहीं इसके क्लाइमैक्स में आपको असली राज खुलते दिखाई देंगे. सीरीज की कहानी को विस्तार से जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करनती होगी.

विज्ञापन

वेब सीरीज की स्टारकास्ट

वेब सीरीज की स्टारकास्ट7 / 8

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कैमिला मोरोन, एडम डिमार्को, जेनिफर जेसन ली, टेड लेविन, गस बर्नी और जेफ विलबश लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इस सीरीज को डफर ब्रदर्स ने बनाया है.

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?8 / 8

'समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन' नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई थी और भारत में भी ये टॉप ट्रेंडिंग बन गई. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन