सिर्फ 3 दिन की पढ़ाई... Asha Bhosle की वजह से छूट गई थी Lata Mangeshkar की शिक्षा, आखिर ऐसा क्या हुआ था?

Asha Bhosle, Lata Mangeshkar: बॉलीवुड की दिग्गज और फेमस सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. आशा ताई के निधन से अभी भी लोग दुखी हैं. इस बीच अब आशा ताई और लता दीदी से जुड़ा एक किस्सा सामने आया है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Asha Bhosle, Lata Mangeshkar
1 / 7
Asha Bhosle, Lata Mangeshkar. image credit- social media

विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने शेयर किया किस्सा

राजीव शुक्ला ने शेयर किया किस्सा2 / 7

दरअसल, हाल ही में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने दोनों बहनों से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया है, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे.

विज्ञापन

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर3 / 7

E24 को दिए एक स्पेशल इंटरव्यू में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने बहन लता मंगेशकर के बीच रिश्ते पर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस किस्से के बारे में मैं बता रहा हूं, उसके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है क्योंकि इसे खुद लता जी ने शेयर किया था.

मुरलीधर पाठशाला

मुरलीधर पाठशाला4 / 7

उन्होंने कहा कि लता जी ने एक बार बताया था कि सांगली में मुरलीधर पाठशाला करके स्कूल थी, जिसमें लता मंगेशकर का दाखिला कराया गया था. इस स्कूल में लता जी को सिर्फ 3 ही दिन हुए थे और वो तीसरे दिन अपने साथ अपनी छोटी बहन आशा को ले गईं, जो उनकी गोद में थी.

विज्ञापन

टीचर हो गई थीं गुस्सा

टीचर हो गई थीं गुस्सा5 / 7

उन्होंने आगे बताया कि जब लता जी अपनी छोटी बहन को स्कूल ले गई थीं, तो वहां, आशा भोसले को देख उनकी टीचर बेहद गुस्सा हुई थीं. उन्होंने तुरंत पूछा था कि ये बच्चा किसके साथ आया है?

लता जी को पड़ी थी डांट

लता जी को पड़ी थी डांट6 / 7

टीचर के सवाल पर लता जी ने खड़े हुईं थीं और उन्हें बहुत डांट पड़ी थी. साथ ही टीचर ने कहा था कि आप यहां बच्चे नहीं ला सकतीं.

विज्ञापन

सिर्फ 3 दिन की पढ़ाई

सिर्फ 3 दिन की पढ़ाई7 / 7

टीचर की बात लता जी को बेहद बुरी लगी थी और उन्होंने घर जाकर अपनी मां को बोल दिया कि मैं अब स्कूल पढ़ने नहीं जाऊंगी. इसके बाद लता जी कभी स्कूल नहीं गईं. इस तरह उनकी स्कूली शिक्षा सिर्फ तीन दिन की रह गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन