रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने सेंचुरी मारने के बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया. इसे लेकर अब उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं.

IND VS WI

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा (Image: Instagram/indiancricketteam)

Rohit Sharma: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. भारत ने विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से जीत प्राप्त की. भारत ने 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. खैर भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक लगाए. रोहित ने फिर से अपनी लय पकड़ ली है. शतक मारने के बाद इस बार रोहित ने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया. वो इस वजह से काफी चर्चा में चल रहे हैं. मैच के बाद उन्होंने अपने सेलिब्रेशन को लेकर बड़ा खुलासा भी किया.

विज्ञापन

रोहित शर्मा का खुलासा

रोहित शर्मा ने इस बार तूफानी पारी खेली. उन्होंने 72 गेंदों में शतक जड़ दिया. शतक लगाते ही रोहित मैदान पर बच्चे की तरह कूदने लग गए थे. उनका सेलिब्रेशन देखकर शुभमन गिल भी मुस्कुराने लगे. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ रोहित ने बात की. वहां पर उनकने सेलिब्रेशन को लेकर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि वो उन्होंने खुद के लिए किया था. रोहित ने कहा, “मैं उस सेलिब्रेशन को अपने तक ही रखता हूं. कुछ चीजें आपके साथ ही रहनी चाहिए. ये मैंने खुद के लिए किया था. मैं ज्यादा शेयर नहीं कर सकता हूं. हां ये सेलिब्रेशन मैंने खुद के लिए किया था. मुझसे रवींद्र जडेजा ने भी पूछा था कि सेलिब्रेशन किसके लिए था. मैंने उनसे कहा कि ड्रेसिंग रूम में बताऊंगा.”

विज्ञापन

रोहित शर्मा की गजब की बल्लेबाजी

भारत को मुकाबला जीतने के लिए 406 रन बनाने थे. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. उन्होंने 10 चौके और 6 सिक्स लगाए. रोहित ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. उनके हर रन पर फैंस ने खूब तालियां बजाईं. गिल भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने कप्तानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. भारत ने 43.3 ओवरों में ही 406 रन बनाकर मैच जीत लिए. गिल 133 गेंदों में 233 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 26 चौके और 8 सिक्स लगाए. गिल ने दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. विराट कोहली ने पहले वनडे में शतक लगाया था. दूसरे मुकाबले में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 19 गेंदों में 29 रन बनाए. विराट ने तीन चौके और एक सिक्स अपनी पारी में लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ अंत में 31 रन बनाकर गिल के साथ नाबाद रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ