Friday OTT Releases: 'धुरंधर 2' से 'कर्तव्य' तक, इस शुक्रवार OTT पर रिलीज हो रहीं ये 9 फिल्में-सीरीज; होगा फुल एंटरटेनमेंट!

Friday OTT Releases (15 May): मई के तीसरे शुक्रवार में ओटीटी पर नई-नई फिल्मों और सीरीज का भूचाल आने वाला है. वीकेंड पर आपको नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट मिलेगा. हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्रवार को किस ओटीटी पर कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.

Friday ott releases 15 may
1 / 10

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 10

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. शुक्रवार 15 मई को ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

इंस्पेक्टर अविनाश 2

इंस्पेक्टर अविनाश 23 / 10

रणदीप हुड्डा की इस सीरीज का दूसरा सीजन भी इसी शुक्रवार को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रहा है. इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के निडर सुपरकॉप के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस सीरीज में रणदीप हुड्डा के साथ-साथ अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और उर्वशी रौतेला लीड रोल में हैं.

एग्जाम

एग्जाम4 / 10

'एग्जाम' सीरीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ए. सरकुनम के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में स्टूडेंट्स लाइफ पर बेस्ट कहानी देखने को मिलेगी. अभी देश में NEET पेपर लीक मामला चल रहा है, इस बीच ये सीरीज भी आपको ऐसी ही समाजिक मुद्दों के बारे में बताएगी. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

कर्तव्य

कर्तव्य5 / 10

सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कर्तव्य' भी कल यानी 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें सैफ अली खान पुलिस की वर्दी पहने देश की क्रिमिनल्स को रास्ते से हटाते नजर आ रहे हैं. ये फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है.

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्मिन6 / 10

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज 'बर्लिन' का दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज में 'मनी हाइस्‍ट' की दुनिया की हिंट मिलेगी. इस सीरीज में ही चोरी की वारदात ही देखने को मिलने वाली है. इसे भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

डटन रेंच

डटन रेंच7 / 10

ये अमेरिकन सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में Yellowstone Season 5 के बाद की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें केली रेली और कोल हाउसर लीड रोल में हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

इट्स नॉट लाइक दैट

इट्स नॉट लाइक दैट8 / 10

फैमिली ड्रामा सीरीज 'इट्स नॉट लाइक दैट' भी शुक्रवार को ही रिलीज होने जा रही है. इस सीरीज में आपको 2 सिंगल पेरेंट्स की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

राइवल्‍स 2

राइवल्‍स 29 / 10

जियोहॉटस्टार की पॉपुलर सीरीज भी अपने दूसरे पार्ट के साथ ओटीटी की दुनिया में वापस लौट रही है. सीजन 1 के सस्पेंस से पर्दा इस सीजन में उठता नजर आएगा. वहीं इस सीरीज में आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

द वंडरफूल्‍स

द वंडरफूल्‍स10 / 10

इस सीरीज को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ये सीरीज भी इस शुक्रवार यानी 15 मई को ओटीटी पर तहलका मचाती नजर आएगी. वहीं आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको 1999 के दौर की कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन