Friday OTT Releases: शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं ये 8 फिल्में-सीरीज, वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

Friday OTT Releases: मार्च का आखिरी शुक्रवार एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. 27 मार्च को एक नहीं बल्कि 8 फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज की ओटीटी रिलीज का ऑडियंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रही थी. अब फाइनली इंतजार भी खत्म हो गया है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

Friday ott release
1 / 9

विज्ञापन

मर्दानी 3

मर्दानी 32 / 9

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी दस्तक देने को तैयार है. ये फिल्म शुक्रवार यानी 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ लीड रोल में मल्लिका प्रसाद भी हैं.

विज्ञापन

ओ रोमियो

ओ रोमियो3 / 9

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं.

BTS: द रिटर्न

BTS: द रिटर्न4 / 9

कोरियन म्यूजिकल बैंड बीटीएस की ये फिल्म भी कल यानी शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में म्यूजिकल बैंड की जर्नी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है.

विज्ञापन

मुथु एलियास काट्टान

मुथु एलियास काट्टान5 / 9

विजय सेतुपति की वेब सीरीज मुथु एलियास काट्टान भी 27 मार्च को ही रिलीज हो रही है. इस सीरीज को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. विजय सेतुपति की इस सीरीज को तमिल, तेलुगु, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा.

हाउस ऑफ डेविड सीजन 2

हाउस ऑफ डेविड सीजन 26 / 9

'हाउस ऑफ डेविड' सीरीज का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज के दूसरे सीजन का ऑडियंस को काफी लंबे समय से इंतजार था, अब ये इंतजार भी खत्म हो चुका है.

विज्ञापन

53 संडेज

53 संडेज7 / 9

कॉमेडी ड्रामा फिल्म '53 संडेज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी 3 भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जेवियर कैमारा, कारमेन माची और जेवियर गुटिरेज लीड रोल में हैं.

फॉर ऑल मैनकाइंड सीजन 5

फॉर ऑल मैनकाइंड सीजन 58 / 9

फेमस वेब सीरीज 'फॉर ऑल मैनकाइंड' का 5वां सीजन भी कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने जा रहा है. इस सीरीज को आप एप्पल टीवी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इसमें जोएल किन्नामन, माइकल डोरमैन और सारा जोन्स लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

मस्तिष्क मरणम

मस्तिष्क मरणम9 / 9

साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म 'मस्तिष्क मरणम' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. कृषंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राजिशा विजयन और निरंज मनियानपिल्ला राजू लीड रोल में हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन