Dhurandhar 2 Star Cast Fees: 'धुरंधर 2' में किस स्टार को कितनी मिली फीस? रणवीर सिंह की रकम जान लगेगा झटका
Dhurandhar 2 Star Cast Fees: सारा अर्जुन और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर ऑडियंस में काफी बज देखने को मिल रहा है. आज यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज दिखा जाएंगे. वहीं ये फिल्म कल यानी 19 मार्च को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में किस सितारे को कितनी फीस मिल रही है, इसका भी खुलासा हो गया है. चलिए आपको भी बताते हैं किसे कितनी फीस मिली है?

संजय दत्त
2 / 6संजय दत्त 'धुरंधर 2' में इंस्पेक्टर चौधरी असलम का किरदार निभा रहे हैं. 'धुरंधर' में भी इस किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. 'धुरंधर 2' के लिए संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये की मोटी रकम ले रहे हैं. ट्रेलर में भी संजय दत्त को काफी पसंद किया जा रहा है.
सारा अर्जुन
3 / 6सारा अर्जुन 'धुरंधर 2' में यलीना जमाली का धमाकेदार किरदार निभा रही हैं. मूवी में यलीना रणवीर सिंह बने हमजा की पत्नी बनी हैं. सारा अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की रकम ली है. वहीं एक्ट्रेस ने अपने से 22 साल बड़े एक्टर संग रोमांस कर ऑडियंस के दिल में जगह बना ली है.
आर माधवन
4 / 6आर माधवन 'धुरंधर 2' में अजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के लिए एक्टर को 9 करोड़ की मोटी फीस मिली है. बता दें आर माधवन 'धुरंधर' में भी नजर आए थे और फैंस ने इस मूवी में उनके रोल को काफी पसंद भी किया था.
अर्जुन रामपाल
5 / 6अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में वो विलेन बने हैं जो हिंदुस्तानियों को काफी टॉर्चर करते नजर आते हैं. इस फिल्म के लिए एक्टर को 1 करोड़ की रकम मिली. सोशल मीडिया पर भी अर्जुन रामपाल की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई.
रणवीर सिंह
6 / 6रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं. 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह हमजा अली का धमाकेदार किरदार निभा रहे हैं. रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है. एक्टर को 50 करोड़ रकम मिली है.



















