बॉलीवुड का सुपरस्टार है नूतन का दामाद, चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी शुरुआत, पहचाना?

Bollywood Superstar: बॉलीवुड पर राज करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नूतन के दामाद हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि नूतन के दामाद, तो आपको बता देते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन रिश्ते में नूतन के दामाद लगते हैं.

Ajay Devgn
1 / 7
Ajay Devgn. image credit- social media

विज्ञापन

काजोल की मौसी थीं नूतन

काजोल की मौसी थीं नूतन2 / 7

दरअसल, अभिनेत्री काजोल, नूतन की मौसी थीं. इस लिहाज से अजय देवगन अभिनेत्री नूतन के दामाद लगते हैं. नूतन, काजोल की मां तनुजा की सगी बहन हैं और इसी रिश्ते से नूतन, अजय देवगन की सास लगती हैं.

विज्ञापन

1985 में करियर की शुरुआत

1985 में करियर की शुरुआत3 / 7

वहीं, अगर अजय देवगन की बात करें तो अजय ने साल 1985 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म 'बापू की प्यारी बहना' में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था.

फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता

फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता4 / 7

इसके बाद साल 1991 में अजय ने फिल्म 'फूल और कांटे' में काम किया था और ये एक सुपरहिट फिल्म निकली थी. फिल्म के लिए एक्टर ने अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट मेल डेब्यू) जीता था.

विज्ञापन

रोमांटिक फिल्में

रोमांटिक फिल्में5 / 7

इसके बाद अजय को एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाने लगा. भले ही अजय को एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाने लगा था, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री को कई कमाल की रोमांटिक फिल्में दी हैं.

अजय की हुई तारीफ

अजय की हुई तारीफ6 / 7

अजय ने 'इश्क', 'दिलवाले', 'प्यार तो होना ही था' और 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी फिल्मों से एक रोमांटिक हीरो में रूप में पहचान बनाई. फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए उन्हें खूब तारीफ मिली थी और उनके काम को सराहा गया था.

विज्ञापन

अजय की फिल्मों के लोग दीवाने

अजय की फिल्मों के लोग दीवाने7 / 7

गौरतलब है कि अजय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और खूब नाम कमाया है. अजय की फिल्मों के लोग आज भी दीवाने हैं और उन्हें देखना पसंद करते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन