5 दिनों में भी Bhooth Bangla नहीं तोड़ पाई 2026 की इस हॉरर कॉमेडी का रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ने 5 दिन में अच्छी कमाई कर ली है. हालांकि अभी तक ये इस साल की पहली हॉरर कॉमेडी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. चलिए आपको भी बताते हैं भूत बंगला ने अब तक कितनी कमाई की है?

bhooth bangla box office collection day 5
1 / 7

विज्ञापन

'भूत बंगला' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?

'भूत बंगला' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?2 / 7

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'भूत बंगला' ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,589 रहे.

विज्ञापन

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन3 / 7

'भूत बंगला' का 5 दिनों में भारतीय नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 86.21 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 117.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

2026 की इस हॉरर कॉमेडी से पीछे 'भूत बंगला'

2026 की इस हॉरर कॉमेडी से पीछे 'भूत बंगला'4 / 7

100 करोड़ पार करने के बाद भी अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म इस साल 2026 की सबसे पहली हॉरर कॉमेडी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है. इस साल की सबसे पहले हॉरर कॉमेडी कोई और नहीं बल्कि प्रभास की 'द राजा साहब' ही है.

विज्ञापन

प्रभास की फिल्म से कितने पीछे है 'भूत बंगला'?

प्रभास की फिल्म से कितने पीछे है 'भूत बंगला'?5 / 7

प्रभास स्टारर 'द राजा साहब' ने बॉक्स ऑफिस पर महज 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 175.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 142.21 करोड़ था. साथ ही भारतीय नेट कलेक्शन 119.40 करोड़ था.

'द राजा साहब' का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

'द राजा साहब' का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड6 / 7

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कमाई अभी प्रभास की 'द राजा साहब' को पीछे नहीं छोड़ पाई है. ये ही वजह है कि प्रभास की 'द राजा साहब' अभी तक इस साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है.

विज्ञापन

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट7 / 7

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी लीड रोल में नजर आए हैं. साथ ही तब्बू का कैमियो भी देखने को मिला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन