HBO की वो मिनी सीरीज, जिसमें दिखा मौत का तांडव, आखिरी 10 मिनट सुन्न कर देंगे आपका दिमाग
Best Psychological Thriller HBO Mini Series: अगर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में देखने का शौक है, तो HBO की इस मिनी सीरीज को बिल्कुल मिस ना करें. फिल्म का क्लाइमैक्स आपका दिमाग हिला देगा. लास्ट के 10 मिनट आप बिल्कुल मत मिस करें.

Best Psychological Thriller HBO Mini Series: अगर सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में देखने का शौक है, तो HBO की इस मिनी सीरीज को बिल्कुल मिस ना करें. फिल्म का क्लाइमैक्स आपका दिमाग हिला देगा. लास्ट के 10 मिनट आप बिल्कुल मत मिस करें.
सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में
2 / 9कई लोग सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन होते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो HBO की इस मिनी सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. इसकी मर्डर मिस्ट्री आपका दिमाग हिला देगी.
HBO की मिनी सीरीज
3 / 9HBO की इस मिनी सीरीज का नाम है- शार्प ऑब्जेक्ट्स (Sharp Objects). थ्रिलर और सस्पेंस लर्वस के लिए यह सीरीज बहुत बढ़िया ऑप्शन है. यह सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि इंसानी दिमाग की उन परतों को खोलती है जिन्हें देखकर रूह कांप जाए.
मिनी सीरीज की कहानी
4 / 9इस मिनी सीरीज की कहानी कैमिल प्रीकर (एमी एडम्स) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पत्रकार है. उसे अपने पुराने शहर 'विंड गैप' में दो युवा लड़कियों की हत्या की रिपोर्टिंग करने के लिए भेजा जाता है.
कैमिल का बुरा वक्त शुरू
5 / 9यहां से कैमिल का बुरा वक्त शुरू हो जाता है. वह खुद मानसिक तनाव और खुद को नुकसान पहुँचाने (self-harm) की बीमारी से जूझ रही है. जब वह अपने घर पहुँचती है, तो उसका सामना अपनी दबंग माँ एडोरा और रहस्यमयी छोटी बहन एम्मा से होता है.
गहरे राज और मौत का तांडव
6 / 9जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शहर के अंधेरे राज सामने आने लगते हैं. हर किरदार संदिग्ध नजर आता है. सीरीज में 'मौत का तांडव' खून-खराबे से ज्यादा मानसिक प्रताड़ना के रूप में दिखाया गया है. यहाँ डर अचानक सामने नहीं आता, बल्कि धीरे-धीरे आपके मन में बैठ जाता है.
खतरनाक क्लाइमैक्स
7 / 9जब आपको लगता है कि गुत्थी सुलझ गई है और कातिल पकड़ा जा चुका है, तभी आखिरी के 10 मिनट में एक ऐसा खुलासा होता है जो आपके पैरों तले जमीन खिसका देगा. वह आखिरी दृश्य और आखिरी संवाद कि "Don’t tell Mama" इतना खौफनाक है कि आप उसे घंटों तक भूल नहीं पाएंगे.
क्रेडिट्स का महत्व
8 / 9इसके आखिरी एपिसोड के एंड-क्रेडिट्स (end-credits) को मिस करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है. क्रेडिट्स के बीच में दिखाई गई छोटी-छोटी और तेज फुटेज असल "मौत का तांडव" दिखाती हैं, जो उन अनसुलझी कड़ियों को जोड़ती हैं जो आपका दिल दहला देंगी.
सीरीज के निर्देशक और रेटिंग
9 / 9इस सीरीज के निर्देशक जीन-मार्क वैली हैं, जिन्होंने छोटे शहर के डर और मनोवैज्ञानिक तनाव को बड़े अच्छे से दिखाया है. इस सीरीज को 8 IMDb रेटिंग मिली है. इसे आप Jio Hotstar पर देख सकते हैं.



















