Asha Bhosle के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख और सलमान खान? सामने आई ये वजह

Asha Bhosle Funeral: हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. आशा ताई के अंतिम संस्कार में बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे, लेकिन सलमान और शाहरुख शामिल नहीं हुए थे. हालांकि, अब पीछे की वजह भी सामने आ गई है.

Asha Bhosle funeral
1 / 7
Asha Bhosle funeral. IMAGE CREDIT- Social media

विज्ञापन

सलमान और शाहरुख

सलमान और शाहरुख2 / 7

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फिल्मी दुनिया के सितारों से लेकर खेल और राजनीति के दिग्गज भी शामिल हुए थे, लेकिन सलमान और शाहरुख का ना आना हर किसी को खल गया.

विज्ञापन

अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार3 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख और सलमान का शामिल ना होना हालात को जटिल बना सकता था. दरअसल, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग और कई वीआईपी हस्तियां शामिल हुई थीं. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन सकता था. इसलिए दोनों स्टार्स ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से दूरी बनाई.

मुंबई में ही थे दोनों स्टार्स

मुंबई में ही थे दोनों स्टार्स4 / 7

आशा ताई के अंतिम संस्कार के समय शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही स्टार्स मुंबई में मौजूद थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए दोनों अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट5 / 7

भले ही शाहरुख और सलमान खान, आशा ताई के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे थे, लेकिन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए आशा भोसले के निधन पर दुख जाहिर किया.

12 अप्रैल को हुआ था निधन

12 अप्रैल को हुआ था निधन6 / 7

जानकारी की मानें तो, 11 अप्रैल को अचानक से आशा ताई की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 अप्रैल को आशा ताई ने आखिरी सांस ली और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया था.

विज्ञापन

13 अप्रैल को अंतिम संस्कार

13 अप्रैल को अंतिम संस्कार7 / 7

बता दें कि 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे सम्मान के साथ आशा ताई का अंतिम संस्कार किया गया था. इस दौरान फिल्म, संगीत और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन