एक्शन हीरो ही नहीं, 90s में रोमांस के किंग हैं अजय देवगन, ना यकीन हो तो देख लें एक्टर की ये 7 फिल्में

Ajay Devgn 90s Romance King: अजय देवगन को एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो उन्हें रोमांस का किंग बनाती हैं. एक्टर ने 90s में कई हिट फिल्में और उनके ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं. देखिए लिस्ट...

Ajay Devgn Called 90s Romance King
1 / 8
Ajay Devgn Romance King

Ajay Devgn 90s Romance King: अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई एक्शन ड्रामा फिल्मों में काम किया. उनके पिता वीरू देवगन एक्शन डायरेक्टर थे. ऐसे में अजय देवगन अपने स्टंट और एक्शन फिल्मों में खुद करते हैं. लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि करियर शुरुआत में वह रोमांस के किंग थे. वह केवल एक्शन ही नहीं बल्कि रोमांस के किंग भी हैं. उनकी फिल्मों में ना केवल एक्शन नहीं बल्कि रोमांस के साथ ही गानों का म्यूजिक भी खूब हिट होता रहा. कई फिल्मों के गाने और म्यूजिक आज दर्शकों की दिलों पर राज करते हैं. देखिए लिस्ट...

विज्ञापन

फूल और कांटे

फूल और कांटे2 / 8

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' साल 1991 में रिलीज की गई थी. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी लेकिन फिल्म में एक्टर और एक्ट्रेस मधु का रोमांस दर्शकों को काफी पसंद आया था. फिल्म में कई रोमांटिक सॉन्ग्स थे, जिसके म्यूजिक भी हिट रहे हैं. इसमें 'धीरे-धीरे प्यार को...' और 'तुमसे मिलने को दिल...' जैसे गाने शामिल हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

दिलवाले

दिलवाले3 / 8

अजय देवगन और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'दिलवाले' तो आपको याद होगी. इसमें दोनों स्टार्स की रोमांटिक केमिस्ट्री और लव स्टोरी कमाल की हिट रही थी. इसे 1994 में रिलीज किया गया था. केवल ये फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गाने और म्यूजिक भी हिट रहे थे. इसके लगभग सभी गाने हिट रहे थे. इसमें पॉपुलर सॉन्ग 'कितना हसीन चेहरा', 'जीता हूं जिसके लिए...' और 'जीता था जिसके लिए' जैसे गानों के नाम शामिल हैं. इन गानों के म्यूजिक भी कमाल के रहे. (Photo- IMDb)

जिगर

जिगर4 / 8

अजय देवगन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'जिगर' साल 1992 में आई थी. ये एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के हिट गाने 'प्यार के कागज पे', 'मेरे दिल को करार', 'आए हम बाराती' और 'लोग बरसों जुदा' जैसे गाने शामिल हैं, जिनके म्यूजिक को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. ये गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

विजयपथ

विजयपथ5 / 8

अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म 'विजयपथ' साल 1994 में आई थी. ये वो दौर था जब एक्टर बतौर एक्शन हीरो अपनी पहचान बना रहे थे. लेकिन एक्टर रोमांस की नींव भी रख रहे थे. 90s का ये दौर रोमांस और मैलोडी के नाम रहा. खैर, इस फिल्म का गाना 'राह में उनसे मुलाकात हो गई' चार्टबस्टर रहा था. ये गाना ही नहीं बल्कि म्यूजिक भी काफी वायरल रहा है. उनकी फिल्मों के गानों के म्यूजिक की झनकार तो दिल में दस्तक देती है. (Photo- IMDb)

दिलजले

दिलजले6 / 8

साल 1996 में आई फिल्म 'दिलजले' अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी. इसमें एक्ट्रेस मधू भी थीं. फिल्म में सोनाली और अजय की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके हिट गाने 'हो नहीं सकता', 'शाम है धुआं धुआं', 'जिसके आने से' जैसे गाने शामिल हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

होगी प्यार की जीत

होगी प्यार की जीत7 / 8

अजय देवगन और शबाना रजा की फिल्म 'होगी प्यार की जीत' को साल 1999 में रिलीज किया गया था. इसमें दोनों कालाकारों की केमिस्ट्री भी काफी हिट रही थी. इस फिल्म में अरशद वारसी भी अहम रोल में थे. फिल्म के पॉपुलर गाने 'लाखों आशिक मर जाते', 'तेरे प्यार में मैं मरजावां' और 'तालों में नैनीताल' जैसे हिट गाने हैं, जिनके म्यूजिक आज भी हिट और दर्शकों के पसंदीदा हैं. (Photo- IMDb)

इतिहास

इतिहास8 / 8

ट्विंकल खन्ना और अजय देवगन की फिल्म 'इतिहास' को साल 1997 में रिलीज किया गया था. ये एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म के भी कई गाने रहे हैं, जो काफी हिट हुए हैं. इसमें 'दिल की कलम से', 'ये इश्क बड़ा', 'चोरी चोरी दिल दिया' जैसे गाने इसमें शामिल हैं. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन