2026 के पहले हफ्ते OTT पर तहलका: ‘अखंडा 2’ से ‘दे दे प्यार दे 2’ तक रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज

साल 2026 का आगाज हो चुका है. इसके साथ ही कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने को तैयार हैं. अगर आप भी मूवी, वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल हम आपको इस स्टोरी में साल 2026 के पहले हफ्ते 5 जनवरी से 11 जनवरी तक रिलीज होने वाली 5 फिल्में-सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Ott release for this week
1 / 6
ओटीटी रिलीज फिल्म-सीरीज

विज्ञापन

2 / 6

लिस्ट में पहला नाम मास्टरशेफ इंडिया सीजन 9 (Masterchef India Season 9) को है. दरअसल मास्टरशेफ इंडिया के पिछले 8 सीजन दमदार रहे हैं. यही कारण है मेकर्स इसका एक नया सीजन लेकर आ रहे हैं. अगर आपको कुकिंग पसंद है, तो सीजन आपको काफी अच्छा लगेगा. आपको बता दें कि यह शो 5 जनवरी यानी आज OTT प्लेटफॉर्म Sonyliv पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं आज इस शो को SonyTv पर भी आप हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे देख सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

दूसरे नंबर पर "शार्क टैंक इंडिया" का शामिल है. शार्क टैंक इंडिया शो बिजनेस से जुड़ा हुआ है. यह शो अपने 5वें सीजन के साथ फिर से वापसी कर रहा है. इस बार के शो में जज पैनल के तौर पर पुराने चेहरों के साथ कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. जैसे- मोहित यादव, वरुण अलघ और कनिका टेकरीवाल बतौर जज दिखाई देंगे. दरअसल यह शो 5 जनवरी यानी आज सोमवार से Sonyliv पर स्ट्रीम होने जा रहा है.

4 / 6

अखंडा 2- थंडावम तीसरे नंबर पर आता है. यह एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे बोयापति श्रीनु द्वारा लिखी गई थी. साल 2021 में इस फिल्म का पहले पार्ट आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. अखंडा 2- थंडावम उस फिल्म का सीक्वल है, इसे 9 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

5 / 6

अजय देवगन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 चौथे स्थान पर आती है. साल 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है. बता दें कि 2 नवंबर 2025  को यह फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी. हालांकि, अब यह फिल्म 9 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की जा रही है.

6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम फ्रीडम एट मिटनाइट सीजन 2 का आता है. इस सीरीज में चिराग वोहरा, राजेंद्र चावला और सिद्धांत गुप्ता ने काम किया है. यह सीरीज साल 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है. Freedom At Midnight Season 2 का नया सीजन 9 जनवरी को Sonyliv पर स्ट्रीम किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन