किसके पास है सबसे ज्यादा सोना? इन 8 देशों के पास है सबसे बड़ा भंडार; जानिए- भारत के खजाने में कितना गोल्ड

वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव और युद्ध जैसी अनिश्चितताओं के बीच 'सोना' हमेशा से सबसे सुरक्षित निवेश और किसी देश की असली ताकत का पैमाना रहा है. दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा को मजबूती देने और आर्थिक संकट से बचने के लिए सोने का विशाल भंडार रखते हैं. अमेरिका के फोर्ट नॉक्स की अभेद्य तिजोरियों से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के बढ़ते खजाने तक, आज हम जानेंगे उन देशों के बारे में जिनके पास है दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार.

Gold reserve
1 / 9

वैश्विक अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव और युद्ध जैसी अनिश्चितताओं के बीच 'सोना' हमेशा से सबसे सुरक्षित निवेश और किसी देश की असली ताकत का पैमाना रहा है. दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपनी मुद्रा को मजबूती देने और आर्थिक संकट से बचने के लिए सोने का विशाल भंडार रखते हैं. अमेरिका के फोर्ट नॉक्स की अभेद्य तिजोरियों से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के बढ़ते खजाने तक, आज हम जानेंगे उन देशों के बारे में जिनके पास है दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार. (AI Image)

विज्ञापन

अमेरिका

अमेरिका2 / 9

सोने के भंडार के मामले में अमेरिका दुनिया का बेताज बादशाह है. अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है. इसका सोना फोर्ट नॉक्स और न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व में सुरक्षित है. (AI Image)

विज्ञापन

जर्मनी

जर्मनी3 / 9

जर्मनी इस सूची में दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 3,350.2 टन सोना है. जर्मनी का ज्यादतर सोना विदेशी तिजोरियों में था, जिसे हाल ही वापस मंगवा लिया गया है. (AI Image)

इटली

इटली4 / 9

इटली ने दशकों से अपने सोने के भंडार को स्थिर रखा है. तीसरे नंबर पर मौजूद जर्मनी के पास करीब 2,451.8 टन सोना है. (AI Image)

विज्ञापन

फ्रांस

फ्रांस5 / 9

फ्रांस का स्वर्ण भंडार ब्रेटन वुड्स युग की याद दिलाता है. इसके पास 2,437.0 टन सोना है. (AI Image)

रूस

रूस6 / 9

रूस ने पिछले एक दशक में जबरदस्त तरीके से सोना जमा किया है. अब रूस के पास 2,332.7 टन सोना है. डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए रूस लगातार अपने सोने के भंडार को बढ़ा रहा है. (AI Image)

विज्ञापन

चीन

चीन7 / 9

चीन सोने का बड़ा खरीदार देश है. इसके अलावा चीन में सोना काफी मात्रा में निकलता भी है. चीन के पास 2,303.5 टन सोना है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन के पास सोने का भंडार कितना है, इसका वास्तविक आंकड़ा कहीं ज्यादा हो सकता है.

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड8 / 9

सातवें नंबर पर स्विट्जरलैंड है, जिसके पास 1,040.0 टन सोना है.

विज्ञापन

भारत

भारत9 / 9

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस सूची में 8वें स्थान पर है. भारत के पास 880.2 टन सोना है. सरकारी खजाने के अलावा भारतीय परिवारों के पास लगभग 25,000 टन सोना है, जो दुनिया में सबसे बड़ा निजी भंडार है. भारतीय परिवारों के पास सोना गहनों के रूप में है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन