PM Kisan: इन किसानों की आएगी डबल किस्त! म‍िलेंगे 4000 रुपये; चेक करें आपका नाम

देश के करोड़ों किसानों के लिए PM किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की अगली किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. होली (मार्च 2026) के आसपास सरकार 22वीं किस्त जारी कर सकती है. लेकिन इस बार एक खास चर्चा है कि कुछ किसानों के खाते में 2000 रुपये के बजाय पूरे 4000 रुपये आएंगे. आइए जानते हैं ऐसा क्यों हो रहा है और आप अपना नाम लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं.

PM Kisan 22nd Installment.jpg
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

आमतौर पर सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी करती है. लेकिन इस बार कई किसानों के लिए यह राशि दोगुनी हो सकती है. हालांक‍ि आपको ये बता दें क‍ि किस्त दोगुनी होने का कारण कोई सरकारी बढ़ोतरी नहीं, बल्कि पिछली बकाया किस्त है.

विज्ञापन

3 / 7

आमतौर पर सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी करती है. लेकिन इस बार कई किसानों के लिए यह राशि दोगुनी हो सकती है. हालांक‍ि आपको ये बता दें क‍ि किस्त दोगुनी होने का कारण कोई सरकारी बढ़ोतरी नहीं, बल्कि पिछली बकाया किस्त है.

4 / 7

अगली किस्त (22nd Installment) कब आएगी? : मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह (25-28 फरवरी) या होली 2026 (मार्च के पहले हफ्ते) के आसपास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह राशि जारी कर सकते हैं.

विज्ञापन

5 / 7

सरकार की तरफ से अभी तक डेट को लेकर कोई ऑफिसियल अपडेट नहीं है. भले ही अभी सरकार ने आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारी पूरी है. होली से पहले क‍िस्‍त की रकम आ सकती है.

6 / 7

लिस्ट में अपना नाम और स्टेटस कैसे चेक करें? : यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपको पैसा मिलेगा या नहीं, आपको स्‍टेटस चेक करना होगा. इसके ल‍िए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं. Beneficiary Status या Know Your Status पर क्लिक करें. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें. Get Data पर क्लिक करते ही आपकी किस्तों का पूरा विवरण सामने आ जाएगा.

विज्ञापन

7 / 7

पैसा अटक न जाए, इसलिए ये 3 काम तुरंत करें!: अगर आपकी स्क्रीन पर स्टेटस Incomplete दिख रहा है, तो ये काम आज ही निपटा लें. सबसे पहले e-KYC पूरी करें. क्‍योंक‍ि यह अनिवार्य है. आप इसे OTP के जरिए खुद या CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक से कर सकते हैं. इसके अलावा आधार-बैंक लिंकिंग कर लें. सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (Seeded) और DBT इनेबल्ड है. अपने लेखपाल से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित कर लें कि आपके भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर 'Yes' दिख रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन