New Passport Service: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट! सरकार ने शुरू की है खास सेवा

पासपोर्ट बनवाना और भी आसान हो गया है। गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस की मोबाइल वैन अब आपके शहर आएगी। मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के लिए तारीखें तय हो गई हैं। अब ई-पासपोर्ट के साथ हाई-टेक सुरक्षा मिलेगी। अपना स्लॉट बुक करें और लंबी लाइनों से छुटकारा पाएं। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

passport New service
1 / 6

Passport New Service: अगर आप उत्तर प्रदेश के उन 13 जिलों में रहते हैं जो गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPOG) के अंतर्गत आते हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है! अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको हफ्तों तक अपॉइंटमेंट का इंतजार करने या दूर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के निर्देश पर 'मोबाइल पासपोर्ट वैन' सेवा शुरू की गई है। यह वैन सीधे आपके शहर के मुख्य डाकघरों तक पहुंचेगी और वहीं आपके पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा प्लान और आपके शहर में यह वैन कब आएगी।

विज्ञापन

मोबाइल वैन का पूरा शेड्यूल (अप्रैल 2026)

मोबाइल वैन का पूरा शेड्यूल (अप्रैल 2026)2 / 6

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप के अनुसार, शुरुआती चरण में तीन प्रमुख शहरों के मुख्य डाकघरों (HO) में यह वैन तैनात की जाएगी: मेरठ: 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक (पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) सहारनपुर: 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक (मुख्य डाकघर) मुजफ्फरनगर: 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (मुख्य डाकघर) आने वाले दिनों में बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और अन्य जिलों में भी इसे तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

अब मिलेंगे स्मार्ट ई-पासपोर्ट

अब मिलेंगे स्मार्ट ई-पासपोर्ट3 / 6

गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय अब सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 के तहत अत्याधुनिक ई-पासपोर्ट जारी कर रहा है। इन नए पासपोर्ट्स में एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। इस चिप में आपकी पूरी जानकारी और बायोमेट्रिक हिस्ट्री सेव रहती है। विदेश यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर वेरिफिकेशन में अब बहुत कम समय लगेगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन कैसे करें? 4 / 6

अगर आप इस मोबाइल वैन सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें: अपॉइंटमेंट अनिवार्य: बिना अपॉइंटमेंट के वैन में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर स्लॉट बुक करना होगा। सिर्फ नॉर्मल आवेदन: इस वैन में केवल सामान्य प्रक्रिया (Standard Procedure) के तहत आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तत्काल सेवा (Tatkaal): अगर आपको पासपोर्ट बहुत जल्दी चाहिए, तो आपको साहिबाबाद स्थित मुख्य 'पासपोर्ट सेवा केंद्र' ही जाना होगा। मोबाइल वैन या डाकघर केंद्रों पर तत्काल की सुविधा नहीं है।

विज्ञापन

इन 13 जिलों के निवासियों को मिलेगा फायदा

इन 13 जिलों के निवासियों को मिलेगा फायदा5 / 6

गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस इन जिलों के लिए पासपोर्ट जारी करता है: आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली और सहारनपुर।

क्यों शुरू की गई यह सेवा?

क्यों शुरू की गई यह सेवा?6 / 6

अक्सर देखा गया है कि कुछ जिलों में पासपोर्ट अपॉइंटमेंट के लिए वेटिंग पीरियड बहुत लंबा हो जाता है। इसी भीड़ को कम करने और लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा देने के लिए यह वैन भेजी जा रही है। हर जिले में रोजाना 40 से 100 स्लॉट रिलीज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन