LPG Cylinder Price 8 April: गैस स‍िलेंडर के नए दाम आज जारी, क्‍या है आपके शहर में भाव; देखें पूरी ल‍िस्‍ट

LPG Price Update: 8 अप्रैल के ल‍िए एलपीजी गैस की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। आपके शहर में गैस के दाम क्‍या हैं? यहां पूरी ल‍िस्‍ट देखें

LPG.jpg (9)
1 / 8

वैश्विक तनाव के बीच आम आदमी के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर गैस की कीमतों में पिछले दिनों हुई बढ़ोतरी का असर अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन

युद्धविराम से कच्चे तेल में गिरावट, पर आपकी रसोई गैस का क्या है हाल?

युद्धविराम से कच्चे तेल में गिरावट, पर आपकी रसोई गैस का क्या है हाल?2 / 8

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के युद्धविराम समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इस बीच, भारत सरकार ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) की ताजा दरें जारी कर दी हैं। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले घरेलू गैस की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन साल भर का ग्राफ ऊपर ही गया है।

विज्ञापन

ट्रंप ने किया 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान

ट्रंप ने किया 2 हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान3 / 8

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर अमेरिका और ईरान 14 दिनों के युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। ईरान 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से सुरक्षित मार्ग की अनुमति देगा। इस खबर से वैश्विक ऊर्जा संकट के गहराने का डर फिलहाल कम हो गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के आज के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के आज के दाम4 / 8

देश के प्रमुख शहरों में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं: नई दिल्ली ₹913.00 कोलकाता ₹939.00 मुंबई ₹912.50 चेन्नई ₹928.50 गुड़गांव ₹921.50 नोएडा ₹910.50 बेंगलुरु ₹915.50 भुवनेश्वर ₹939.0 चंडीगढ़ ₹922.50 हैदराबाद ₹965.00 जयपुर ₹916.50 लखनऊ ₹950.50 पटना ₹1,002.50 तिरुवनंतपुरम ₹922.00

विज्ञापन

कमर्शियल गैस (19 किलो) की कीमतों में लगी है आग

कमर्शियल गैस (19 किलो) की कीमतों में लगी है आग5 / 8

रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों के लिए चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। मार्च में ₹144 और 1 अप्रैल को ₹200 की भारी बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर काफी महंगा हो गया है: नई दिल्ली ₹2,078.50 कोलकाता ₹2,208.50 मुंबई ₹2,031.00 चेन्नई ₹2,246.50 गुड़गांव ₹2,096.50 नोएडा ₹2,078.50 बेंगलुरु ₹2,161.00 भुवनेश्वर ₹2,245.00 चंडीगढ़ ₹2,099.50 हैदराबाद ₹2,320.50 जयपुर ₹2,106.00 लखनऊ ₹2,201.00 पटना ₹2,353.50 तिरुवनंतपुरम ₹2,112.00

12 महीने में ₹60 महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर

12 महीने में ₹60 महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर6 / 8

भले ही अप्रैल में दाम नहीं बढ़े, लेकिन पिछले एक साल का ट्रेंड चिंताजनक है। मई 2025 से अप्रैल 2026 के बीच घरेलू गैस ₹60 महंगी हुई है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी मार्च 2026 में देखी गई थी जब एक झटके में ₹60 बढ़ा दिए गए थे। राज्यों में कीमतों का अंतर स्थानीय वैट (VAT) और माल ढुलाई के कारण होता है।

विज्ञापन

बुकिंग के लिए नए नियम: पैनिक न करें, सप्लाई है पर्याप्त

बुकिंग के लिए नए नियम: पैनिक न करें, सप्लाई है पर्याप्त7 / 8

सरकार ने समान वितरण के लिए बुकिंग अंतराल तय किए हैं—शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि गैस की सप्लाई पर्याप्त है, इसलिए पैनिक बुकिंग न करें। अब डिलीवरी के लिए DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रवासी मजदूरों के लिए छोटू सिलेंडर का कोटा हुआ डबल

प्रवासी मजदूरों के लिए छोटू सिलेंडर का कोटा हुआ डबल8 / 8

मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण उपजी सप्लाई चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रवासी मजदूरों और गरीब तबके के लिए 5 किलो वाले 'छोटू' एलपीजी सिलेंडर का दैनिक कोटा दोगुना कर दिया गया है। यह अतिरिक्त सप्लाई राज्यों को उनकी मांग के आधार पर दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन