Gas Cylinder Rate Today: रसोई गैस 1000 रुपये के पार! कमर्श‍ियल स‍िलेंडर पहले से महंगा; जानें Latest Price

Gas Price 5 June 2026: आज 5 जून को सरकारी तेल व‍िपणन कंपन‍ि‍यों ने गैस स‍िलेंडर के नए रेट्स जारी कर द‍िए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के 42 रुपये महंगा होने के बाद क्‍या रसोई में इस्‍तेमाल होने वाला घरेलू स‍िलेंडर भी महंगा हो गया है? चेक करें आज के रेट्स

lpg.jpg (37)
1 / 6

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार हुए बदलावों के बाद अब गैस सिलेंडरों के दामों में भी हलचल तेज हो गई है। पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग के बीच तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने जून की शुरुआत में ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मार्च 2026 से लेकर अब तक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 5 बार संशोधन किया जा चुका है। आइए, जानते हैं कि आज 5 जून को आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या भाव है।

विज्ञापन

घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) 1000 रुपये के पार

घरेलू रसोई गैस (14.2 kg) 1000 रुपये के पार2 / 6

घकमर्शियल और छोटे सिलेंडरों के दाम भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इसके दाम पूरी तरह से अपरिवर्तित (Unchanged) हैं। हालांकि‍ कुछ शहरों में स‍िलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार जा चुके हैं। जैसे क‍ि पटना में एक रसोई गैस की कीमत 1002.50 रुपये स्‍तर पर आ गई है। हालांक‍ि दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मार्च 2026 से ही अपने पुराने तय रेट 913 रुपये पर स्थिर बना हुआ है. तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय गैस की कीमतों और कच्चे तेल के दबाव की समीक्षा करती हैं, लेकिन घरेलू सिलेंडर को फिलहाल महंगाई से बाहर रखा गया है। Petrol-Diesel Price 5 June: आज राहत या झटका? जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए दाम; जानें आपके शहर का रेट

विज्ञापन

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में ₹3,113.50 पर पहुंचे दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में ₹3,113.50 पर पहुंचे दाम3 / 6

1 जून को हुई बढ़ोतरी के बाद होटलों, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹42 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है. इस रिवीजन के बाद अब दिल्ली में इसका रिटेल भाव बढ़कर ₹3,113.50 पर पहुंच गया है। इन गाड़ियों को 1 अक्टूबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल और CNG; नए नियम लागू

कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य शहरों में ₹53.50 तक की बढ़ोतरी

कोलकाता और चेन्नई समेत अन्य शहरों में ₹53.50 तक की बढ़ोतरी4 / 6

तेल कंपनियों ने देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में ₹42 से लेकर ₹53.50 प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी की है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सबसे ज्यादा करीब ₹53.50 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत (Vat/Local Levies) अलग होने के कारण मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कमर्शियल गैस के रेट्स में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

आज स‍िलेंडर के दाम

आज स‍िलेंडर के दाम 5 / 6

नई दिल्ली ₹913.00 । ₹3,113.50, कोलकाता ₹939.00 । ₹3,255.50 , मुंबई ₹912.50 । ₹3,067.50 , चेन्नई ₹928.50 । ₹3,283.00 , गुरुग्राम ₹921.50 । ₹3,130.00 , नोएडा ₹910.50 । ₹3,113.50 , बेंगलुरु ₹915.50 । ₹3,198.00 , भुवनेश्वर ₹939.00 । ₹3,290.00, चंडीगढ़ ₹922.50 । ₹3,136.00 , हैदराबाद ₹965.00 । ₹3,367.00 , जयपुर ₹916.50 । ₹3,141.00 , लखनऊ ₹950.50 । ₹3,236.00, पटना ₹1,002.50 । ₹3,400.00 , तिरुवनंतपुरम ₹922.00 । ₹3,152.00

छोटा छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा, ₹11 की हुई बढ़ोतरी

छोटा छोटू सिलेंडर भी हुआ महंगा, ₹11 की हुई बढ़ोतरी6 / 6

कमर्शियल गैस के साथ-साथ आम तौर पर प्रवासियों, छात्रों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के एफटीएल (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमतों में भी तेल कंपनियों ने इजाफा किया है। दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों में 5 किलो वाले इस छोटे गैस सिलेंडर के दाम में ₹11 प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद अब छोटे सिलेंडर को रीफिल कराना भी पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन