Gas Cylinder New Rules From August 1: अगले महीने इंडेन गैस, HP गैस और भारत गैस कर रहे हैं ये बड़े बदलाव
1 August Gas Cylinder New Rules: महीना बदलने वाला है और 1 अगस्त से रसोई गैस यानी LPG सिलेंडर से जुड़े कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं. अगर आपके घर में Indane, HP या Bharat Gas का कनेक्शन है, तो यह खबर सीधे आपकी जेब और रसोई से जुड़ी है.

Gas Cylinder New Rules From August 1: अगस्त का महीना आने ही वाला है. ऐसे में, अगले महीने Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas सिलेंडर बुक करने से पहले भारतीय परिवारों को इन जरूरी नियमों के बारे में पता होना चाहिए. LPG कनेक्शन और बुकिंग के समय के अंतर से लेकर PNG पर स्विच करने तक, आपके कुकिंग गैस से जुड़े कई बदलाव हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए.
1 अगस्त से बदल सकते हैं गैस के दाम
2 / 8हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां (Indian Oil, HPCL, BPCL) गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने की वजह से इस बार घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने की संभावना जताई जा रही है. बता दें कि पिछले महीने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर करीब 173 से 183 रुपये की राहत मिली थी, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए थे.
e-KYC को लेकर नियम
3 / 8गैस सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए सरकार e-KYC (आधार ऑथेंटिकेशन) पर जोर दे रही है. अगर आप उज्ज्वला योजना (PMUY) के ग्राहक हैं या आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो आपको यह काम तुरंत निपटाना होगा. अगर आप आम (Non-PMUY) ग्राहक हैं और पहले ही अपना Biometric e-KYC करवा चुके हैं, तो आपको दोबारा लाइन में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं है
उज्ज्वला योजना में सब्सिडी का नया नियम
4 / 8उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का नियम जारी रहेगा. सरकार ने अब सालाना सब्सिडी वाले रिफिल की सीमा घटाकर 4 सिलेंडर प्रति वर्ष कर दी है (जो पहले 9 थी). यानी उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में पहले 4 रिफिल पर ही 300 रुपये प्रति सिलेंडर (कुल 1200 रुपये) की सब्सिडी मिलेगी.
PIPED GAS (PNG) आते ही छोड़ना होगा LPG
5 / 8अगर आपके इलाके या सोसाइटी में पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा आ चुकी है, तो सरकार के नियम के मुताबिक एक घर में केवल एक ही गैस कनेक्शन रह सकता है. जहां PNG मौजूद है, वहां परिवारों को अनिवार्य रूप से PNG पर स्विच करना होगा.
30 दिन में सिलेंडर कनेक्शन करना होगा सरेंडर
6 / 8अगर आपने अपने घर में PNG कनेक्शन लगवा लिया है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना पुराना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा. हालांकि, अगर आप कभी किसी ऐसे शहर या इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां PNG नहीं है, तो ट्रांसफर वाउचर दिखाकर आप दोबारा नया LPG कनेक्शन ले सकते हैं.
अब 10 मिनट या 4 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर
7 / 8यह सबसे मजेदार और राहत देने वाला बदलाव है. अब आपको छोटे सिलेंडर (5kg और 10kg) के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. HP Navya (10 kg) & HP Appu (5 kg): बेंगलुरु में Swiggy Instamart ऐप से ऑर्डर करके आप इसे तुरंत मंगवा सकते हैं. Bharat Lite Zip (10 kg): मुंबई के बाद अब 15 अगस्त तक इसे देश के 100 अन्य शहरों में भी एक्सप्रेस डिलीवरी के साथ लॉन्च किया जा रहा है. Indane XTRALITE NOW (10 kg): इंडियन ऑयल ने भी जंग-मुक्त पारदर्शी (Translucent) बॉडी वाला 10 किलो का सिलेंडर लॉन्च किया है, जो बुकिंग के 4 घंटे के भीतर आपके घर डिलीवर हो जाएगा.
बुकिंग, OTP और 25 दिनों का लॉक-इन पीरियड
8 / 8अब एजेंसी जाकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है, डिजिटली ऐप/वेबसाइट से ही बुकिंग करें. डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर लेकर आए, तो उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया Delivery Authentication Code (DAC/OTP) जरूर बताएं. बिना OTP डिलीवरी नहीं मिलेगी. शहर में रहने वाले लोग दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन और ग्रामीण इलाकों के लोग 45 दिन का अंतर जरूर रखें (इससे पहले री-बुकिंग नहीं होगी). अगर आपका e-KYC बाकी है तो इसे समय रहते पूरा कर लें और अगर आपके शहर में क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू हो गई है, तो अगली बार सिर्फ ऐप से बुकिंग करके इस नए अनुभव का मजा लें.



















