8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की डेडलाइन नजदीक, DA पर कर्मचारियों से पूछे ये सवाल
8th Pay Commission latest update: 8वें वेतन आयोग के पास अगर कोई डिमांड भेजना चाहते हैं तो जल्द करें, डेडलाइन नजदीक हैं. 31 मई से पहले अधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर अपनी डिमांड को निधार्रित फार्मेट पर लिखकर अपलोड कर दें. विंडो बंद होते ही मौका हाथ से निकल जाएगा.

8th Pay Commission latest update: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे देशभर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अहम खबर है. अगर आप वेतन आयोग को अपनी कोई मांग या विचार भेजना चाहते हैं तो 31 मई से पहले आपको अधिकारिक पोर्टल 8cpc पर विजिट करना होगा.
8वें वेतन आयोग की बैठकों का दौर शुरू
2 / 5आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों का दौर जारी है. इसी कड़ी में 13-14 मई को नई दिल्ली में रेलवे यूनियनों की साथ आयोग की बैठक जारी है. इन बैठकों में कर्मचारियों की मांगों को सुना जा रहा है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है.
वेबसाइट पर पूछे गए हैं 9 सवाल
3 / 58वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए आयोग ने 9 सवाल रखे गए हैं, जिनपर उनके विचार मांगे गए हैं. 8CPC Memorandum Submission शीर्षक पर अपने विचार भेजने के लिए आखिरी तारीख 31 मई है. इनमें एक सवाल महंगाई भत्ते को लेकर पूछा गया है.
क्यों महत्वपूर्ण हैं आयोग की ये बैठकें?
4 / 5आयोग की ये बैठकें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के भविष्य के वेतन और पेंशन को निर्धारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. चर्चा के दौरान, विभिन्न कर्मचारी समूहों के प्रतिनिधि अपनी मांगें और सुझाव सामने रखते हैं. इनमें बेहतर वेतन संरचना, पेंशन सिस्टम में बदलाव और सेवा शर्तों में सुधार जैसी मांगें शामिल की जाती हैं. जैसे कि दिल्ली में 3 दिन तक चली मीटिंग में कर्मचारियों ने बेहतर वेतन और सुधारों पर जोर दिया.
किन भत्तों को लेकर पूछे गए हैं सवाल
5 / 58वें केंद्रीय वेतन आयोग की इन मीटिंग्स या आधिकारिक वेबसाइट में आवास से संबंधित भत्ता, यात्रा से संबंधित भत्ता, प्रतिनियुक्ति या पदस्थापन से संबंधित भत्ता, रनिंग स्टाफ से संबंधित भत्ता, खेलकूद से संबंधित भत्ता, वर्दी से संबंधित भत्ता या रिस्क से जुड़े भत्ते पर सवाल पूछे गए है. आयोग कर्मचारी और पेंशनर्स संघों की मांगों पर विचार करेगा. वेतन आयोग की वेबसाइट पर अपने विचार 10 हजार शब्दों में लिखकर भेज सकते हैं.



















