गर्मियों में कितनी होनी चाहिए बाइक टायर में हवा? घर से निकलने के पहले कर लें चेक

क्या आप भी गर्मियों में बिना टायर प्रेशर चेक किए बाइक चला रहे हैं? जरा सावधान हो जाएं! ज्यादा हवा या गलत PSI आपकी बाइक को खतरे में डाल सकता है. जानिए सही प्रेशर कितना होना चाहिए और कैसे बचें बड़ी दुर्घटना से.

Bike tyre
1 / 6
garmiyo me kitni hona chahiye bike tyre me hawa

 

गर्मियों में सिर्फ इंसान ही नहीं, आपकी बाइक भी गर्मी का असर झेलती है. तेज तापमान का सीधा असर टायरों पर पड़ता है, खासकर उनके एयर प्रेशर पर. अगर इस छोटी सी चीज को नजरअंदाज किया जाए, तो सफर के दौरान बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है.

विज्ञापन

गर्मी में क्यों बदल जाता है टायर प्रेशर

गर्मी में क्यों बदल जाता है टायर प्रेशर2 / 6

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे टायर के अंदर भरी हवा फैलने लगती है. इससे टायर का प्रेशर अपने आप बढ़ सकता है, जो कई बार खतरनाक स्थिति पैदा कर देता है.

विज्ञापन

सही एयर प्रेशर कितना होना चाहिए

सही एयर प्रेशर कितना होना चाहिए3 / 6

आमतौर पर मोटरसाइकिल के फ्रंट टायर में 25 से 30 PSI और रियर टायर में 30 से 35 PSI प्रेशर सही माना जाता है. हालांकि, यह हर बाइक के मॉडल और कंपनी की गाइडलाइन के अनुसार थोड़ा अलग भी हो सकता है.

ज्यादा हवा भरना क्यों हो सकता है खतरनाक

ज्यादा हवा भरना क्यों हो सकता है खतरनाक4 / 6

गर्मियों में अगर टायर में जरूरत से ज्यादा हवा भर दी जाए, तो टायर के फटने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, ज्यादा प्रेशर होने से सड़क पर पकड़ भी कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन

ट्रैक्शन पर पड़ता है सीधा असर

ट्रैक्शन पर पड़ता है सीधा असर5 / 6

टायर में जरूरत से ज्यादा हवा होने पर उसका रोड ग्रिप कम हो जाता है. इससे बाइक फिसलने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर तेज स्पीड या मोड़ लेते समय.

नियमित जांच क्यों है जरूरी

नियमित जांच क्यों है जरूरी6 / 6

गर्मियों के मौसम में टायर का प्रेशर समय-समय पर चेक करना बेहद जरूरी है. इससे आप न सिर्फ बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर रख सकते हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन